Bhopal Cyber Fraud: जॉब दिलाने के नाम पर जालसाजों ने ऐंठी रकम

Share

Bhopal Cyber Fraud: तीन व्यक्ति सायबर फ्रॉड के बने शिकार, करीब चौदह लाख रुपए गंवाए

Bhopal Cyber Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान भेापाल शहर में सायबर फ्रॉड के तीन मामले दर्ज हुए हैं। जिनमें दो पीड़ितों को जॉब (Bhopal Cyber Fraud) देकर पैसा कमाने का झांसा देकर उनके खाते से रकम निकाल ली गई। जबकि तीसरा पीड़ित किसान है जिनके खाते से पैसे कैसे निकले यह अभी सामने नहीं आया है। तीनों घटनाओं में करीब चौदह लाख रुपए जालसाजों ने बैंक खातों से निकाले हैं।

ज्यादा प्रॉफिट दिलाने के नाम पर जमा कराई रकम

मिसरोद (Misrod) थाना पुलिस के अनुसार शशांक जैन (Shashank Jain) उम्र 44 साल बिजनेस कंसल्टेंट का काम करते हैं। उनके पास मोबाइल (Mobile) पर एक लिंक आई थी। जिसमें उन्हें वर्क फ्रॉम होम का प्रस्ताव मिला था। शुरुआती लक्ष्य पूरा करने पर उन्हें एक हजार रुपए का प्रॉफिट मिला। जिसके बाद वह कई किस्त में रकम ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए जमा करते चले गए। उन्होंने तीन दिनों के भीतर में जालसाजों के खाते में 11 लाख, 55 हजार रुपए का भुगतान कर दिया। इसके बाद यह रकम निकालने के बदले में जालसाज फिर पांच लाख रुपए जमा करने के लिए बोलते रहे। इस मामले की शिकायत उन्होंने राष्ट्रीय हेल्प लाइन में दर्ज कराई थी। जिसकी जांच भोपाल सायबर क्राइम (Bhopal Cyber Crime) ने की थी। अब यह प्रकरण दर्ज करने के लिए थाने को भेजा गया। जिसमें बयानों के आधार पर 02 जून को एफआईआर 316/26 दर्ज की गई।

युवती को बनाया जालसाजों ने निशाना

इधर, अवधपुरी (Awadhpuri) थाना पुलिस ने दो जालसाजी के प्रकरण दर्ज किए हैं। पहली रिपोर्ट मल्लिका परिहार (Mallika Parihar) उम्र 25 साल ने दर्ज कराई है। वे अवधपुरी में रहती हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें मिंत्रा कंपनी की तरफ से वर्क फ्रॉम होम का लक्ष्य देकर पैसा कमाने का लालच दिया था। उन्होंने शुरुआत में निवेश किया और प्रॉफिट भी हुआ। इसके बाद वह जालसाजों के कहने पर दो दिनों के भीतर एक लाख, 40 हजार रुपए दे दिया। उन्हें जब गलती का अहसास हुआ तो 1930 में कॉल करके प्रकरण 190/26 दर्ज कराया। इसी तरह मेहताब ठाकुर (Mehtab Thakur) के बैंक खाते से एक लाख रुपए निकल गए। वे खजूरी कला में रहते हैं और पेशे से किसान (Farmer) हैं। उन्होंने अवधपुरी थाना पुलिस को बताया है कि उन्होंने किसी तरह की लिंक या पासवर्ड ओटीपी भी नहीं दिया था। अवधपुरी थाना पुलिस ने प्रकरण 189/26 दर्ज कर लिया है। पुलिस की तरफ से बैंक से इस संबंध में पत्राचार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: अस्पताल में ड्यूटी से गायब हुई नर्स शादी करने के बाद थाने पहुंची

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cyber Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!