MP Fertilizer News: किसान वीडियो बनाकर दे रहे सरकार को चेतावनी

Share

MP Fertilizer News: मुख्यमंत्री ने मंत्रियों और विधायकों को सक्रिय होकर खाद संकट समाधान का दिया है आदेश

भोपाल। मध्यप्रदेश में एक बार फिर खाद (MP Fertilizer News) संकट गहरा गया है। इस कारण कई जगह काला बाजारी भी शुरु हो गई है। इस खतरे को भांपकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कैबिनेट बैठक में सारे मंत्रियों को चेतावनी दे चुके हैं। उन्होंने कहा है कि वे क्षेत्रों में जाकर दौरा करें। विभागों के साथ समीक्षा करें। वहीं खबर है कि यह खाद संकट रेलवे के कारण बना है। जिसकी आधिकारिक प्रतिक्रिया हमें अभी नहीं मिल सकी है।

राजगढ़ से किसानों ने भेजा वीडियो

इस समस्या को लेकर राजगढ़ के जीरापुर तहसील से किसान ने कई वीडियो द क्राइम इंफो को भेजे है। जिसमें से एक वीडियो नीचे जारी भी किया गया है। किसानों का आरोप है कि कालाबाजारी प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी की निगरानी में चल रहा है। इसलिए 266 का यूरिया 400 रुपए में मिल रहा है। कृषि विभाग गहरी नींद में सो रहा है। किसान पूरी तरह दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। अधिकारी संकट को सुलझा नहीं पा रहे। किसानों ने कहा कि मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री से हम अनुरोध कर चुके हैं। भारतीय किसान यूनियन की तरफ से चेतावनी दी गई है। इसमें कहा गया हैं कि वे खेतों की जगह सरकारी दफ्तरों में होंगे। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की रहेगी।

वीडियो में किसान नेता केवल तोमर सरकार को चेतावनी देते हुए।

यह भी पढ़ें: भोपाल के इस बिल्डर पर सिस्टम का ‘रियायती सैल्यूट’, परेशान हो रहे 100 से अधिक परिवार

यह भी पढ़ें:   Betul Nurse Death Case : सीएमएचओ के खिलाफ मामूली धाराओं में दर्ज होगी FIR

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Fertilizer News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!