Bhopal Robbery News: घर में घुसकर पर्स छीना

Share

Bhopal Robbery News: लोगों की मदद से आरोपी को दबोचकर पुलिस को सौंपा, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

Bhopal Robbery News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन ​टीसीआई

भोपाल। घर में घुसकर एक महिला से उसका पर्स बदमाश ने छीन लिया। वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर में स्थित टीटी नगर थाना क्षेत्र के पत्रकार कॉलोनी में मंगलवार रात को अंजाम दी गई। लोगों की मदद से लूट करने वाले आरोपी को दबोच लिया गया है।

नजदीक लगने वाली शराब दुकान के कारण रहती है समस्या

टीटी नगर (TT Nagar) थाना पुलिस के अनुसार पूर्णिमा बाटला (Purnima Batla) पति राकेश बाटला उम्र 45 साल कॉस्मैटिक की दुकान चलाती है। वह टीटी नगर स्थित पत्रकार कॉलोनी (Patrakar Colony) में रहती है। पूर्णिमा बाटला 1 अक्टूबर की रात लगभग आठ बजे दुकान बंद करने के बाद घर जा रही थी। तभी उसके पीछा करते हुए आरोपी ने घर पहुंचते ही पीछे से घर में अंदर घुस गया। उसने महिला से पर्स छीन लिया। जिसका पीड़िता ने विरोध किया तो वह उससे झूम गया। आरोपी भागा तो पीड़िता छत पर चली गई और उसने शोर मचाना शुरु कर दिया। इसके बाद राहगीरों की मदद से पड़ोसियों ने आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी विनोद सबकाडे (Vinod Sabkade) है जो कि बागसेवनिया थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पर्स भी बरामद कर लिया है। मामले की जांच एसआई राधेलाल इनवाती (SI Radhelal Inwati) कर रहे हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण 416/24 कायम कर लिया है। उल्लेखनीय है कि पत्रकार कॉलोनी के ही नजदीक शराब दुकान भी है। यहां अक्सर असामाजिक तत्वों का जमघट लगा रहता है। इसी क्षेत्र में दो मोबाइल झपटमारी की घटनाएं भी हो चुकी हैं। यह दोनों घटनाएं पत्रकारों के साथ दो महीनों के भीतर अंजाम दी गई है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP Tourism News: रीजनल मैनेजर बोले पति के बिना कैसे चलता है काम
Don`t copy text!