Bhopal News: निर्माणाधीन कॉलोनी के मकान में छज्जा मजदूर पर गिरा

Share

Bhopal News: पहली मंजिल से गिरकर मलबे में दबकर हुई मौत

Bhopal News
भोपाल मॉर्चुरी रुम— ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। निर्माणाधीन कॉलोनी का छज्जा एक मजूदर पर गिर गया। जिस कारण वह पहली मंजिल से नीचे गिरा। यह हादसा भोपाल (Bhopal News) शहर के मिसरोद इलाके का है। उसके ही ऊपर छज्जे का मलबा भी आकर गिर गया। जिस कारण उसके नीचे दबने से मजदूर की मौत हो गई।

खिड़की के छज्जे का मलबा भी सिर पर आकर गिरा

मिसरोद (Misrod) थाना पुलिस के अनुसार घटना 04 जुलाई शाम लगभग पांच बजे हुई थी। घायल मजदूर देवी प्रसाद अहिरवार पिता निर्भय अहिरवार उम्र 28 साल को एम्स अस्पताल (AIIMS Hospital) ले जाया गया। घटना जाटखेड़ी स्थित रूचि लाइफ स्कैप कॉलोनी (Ruchi Lifescape Colony) के निर्माणाधीन मकान में हुई थी। यहां कोई नहीं रहता है। देवी प्रसाद अहिरवार (Devi Prasad Ahirwar) मूलत: सागर जिले के रहने वाले थे। वे घटना स्थल पर ही रहते थे। मामले की जांच करने एएसआई भागीरथ राय (ASI Bhagirath Rai) पहुंचे थे। पुलिस को जांच में पता चला है कि बांस-बल्लियों का भाडा बांधकर देवी प्रसाद अहिरवा प्लास्टर का काम कर रहा था। इसी दौरान पहली मंजिल पर स्थित खिड़की के ऊपर लगा छज्जा उसके सिर पर गिरा। जिस कारण वह बांधे हुए भाड़े से असंतुलित होकर पहली मंजिल से नीचे जा गिरे। उनके ही ऊपर खिड़की के छज्जे का मलबा भी आकर गिर गया। मिसरोद थाना पुलिस ने मर्ग 46/26 कायम कर शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है इस मामले में अभी ठेकेदार के बयान दर्ज किया जाना बाकी है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: वृद्ध ने फांसी लगाई

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!