Bhopal News: निजी अस्पताल में पहुंचकर शादी नहीं करने पर दे रहा था मरने और मारने की धमकी

भोपाल। प्राइवेट अस्पताल की एक महिला कर्मचारी ने पुलिस से मदद मांगी है। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र का है। उसको बैरागढ़ में स्थित किशनानी अस्पताल के फार्मेसी दुकान में काम करने वाला कर्मचारी परेशान कर रहा था। आरोपी शादी नहीं करने पर युवती को मारने की धमकी देता था।
युवती को भाई की हत्या करने की दी धमकी
कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस के अनुसार विवाद बढ़ाने से पूर्व युवती के परिजनों ने आरोपी अजय धाकड़ (Ajay Dhakad) को कई बार समझाया भी था। वह भानपुर (Bhanpur) का रहने वाला है। पीड़िता की उम्र 25 साल है जो कि खजूरी सड़क इलाके (Khajuri Sadak) में रहती है। वह कोहेफिजा स्थित एक निजी अस्पताल में काम करती है। आरोपी अजय धाकड़ से पीड़िता की पहचान पिता के किशनानी अस्पताल (Kishnani Hospital) में भर्ती होने के दौरान ही परिचय हुआ था। पिता की दवाईयां लेने वह अभी भी उसी अस्पताल में आती-जाती थी। इसी दौरान उसने झांसा देकर युवती से नंबर ले लिया था। आरोपी मनचला दो महीने से फोन करके लगातार परेशान कर रहा था। उसका कहना था कि वह उससे शादी करना चाहता है। यदि उसने इंकार किया तो वह भी उसकी शादी नहीं होने देगा। आरोपी की करतूत की जानकारी युवती ने भाई को बताई थी। उसने भी आकर उसे समझाया था। इसके बाद आरोपी फोन करके युवती को उसके ही भाई की हत्या करने की धमकी देने लगा। जिस कारण वह 05 जुलाई को थाने पहुंची और प्रकरण 463/26 दर्ज कराया। कोहेफिजा थाना पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।