Bhopal News: भाई की दुकान में घुसकर फांसी लगाई

Share

Bhopal News: दो शराब की बोतल भी मिली, सुसाइड नोट नहीं मिला,- परिजनों के बयान दर्ज होना बाकी

Bhopal News
जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद के लक्षण है। अकेलापन, खामोशी, चिढ़चिढ़ापन, गुस्सा आना उसके लक्षण हैं। ऐसी अवस्था में परिवार से बातचीत करें और चिकित्सकों से सलाह अवश्य ले।

भोपाल। फांसी लगाकर एक युवक ने आत्महतया कर ली। घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र के बिलखिरिया इलाके में हुई है। घटना दुकान के भीतर हुई है जो कि युवक के बड़े भाई की है। पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। इस कारण अभी आत्महत्या के पीछे कोई ठोस वजह का पता नहीं चल सका है।

दुकान के शटर को तोड़कर भीतर पहुंची पुलिस

बिलखिरिया (Bilkhiriya) थाना प्रभारी नरेंद्र कुलस्ते (TI Narendra Kulaste) के अनुसार घटना कान्हासैया में 22 अक्टूबर की शाम लगभग छह बजे हुई। यहां भवन निर्माण से संबंधित सामग्री बेचने की दुकान हैं। वहां 23 वर्षीय मोहित ठाकुर (Mohit Thakur) पहुंचा। उसने दुकान का शटर बंद कर लिया। उसे खुलाने का काफी देर प्रयास किया गया। मामला पुलिस तक पहुंचा तो शटर को तोड़ा गया। दुकान के भीतर मोहित ठाकुर का शव फंदे पर लटका मिला। तलाशी लेने पर शराब के दो क्वार्टर भी पुलिस को मिले। घटना को लेकर परिजन शोकाकुल हैं। इसलिए अभी विस्तृत बयान दर्ज नहीं किए जा सके। बिलखिरिया थाना पुलिस ने मर्ग 70/26 कायम कर लिया है। पुलिस का कहना है कि युवक के मोबाइल कॉल डिटेल के अलावा अन्य जानकारियां जुटाने का काम चल रहा है। जिसके बाद जांच के बिंदु तय किए जाएंगे।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: छेड़छाड़ का आरोपी जमानत में छूटते ही धमकाने पहुंचा

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cop News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!