Bhopal News: गर्ल फ्रेंड से उधार ली रकम नहीं देने पर सीनियर ने जूनियर स्टूडेंट को पीटा

Share

Bhopal News: थाने पहुंचा मामला, पुलिस ने मारपीट का दर्ज किया प्रकरण

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। लॉ कॉलेज के एक छात्र को उनके दो सीनियर क्लासमेट ने मारपीट करके जख्मी कर दिया। विवाद का कारण उधार में ली गई रकम को वापस लौटाने की वजह है। भेापाल (Bhopal News) शहर की शाहपुरा थाना पुलिस ने इस मामले में दो युवकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। दोनों युवक विधि के ही छात्र भी है।

उधार रकम लौटाने को लेकर मचा घमासान

शाहपुरा (Shahpura) थाना पुलिस के अनुसार अक्षय उपाध्याय पिता नरेंद्र उपाध्याय उम्र 23 साल त्रिलंगा में किराए से रहते हैं। वे कोलार रोड स्थित एलएनसीटी कॉलेज (LNCT College) से एलएलबी का कोर्स कर रहे हैं। अक्षय उपाध्याय (Akshay Upadhyay) के साथ 01 अगस्त की रात जमकर मारपीट की गई। आरोप उनके ही कॉलेज के सीनियर छात्र अविनाश सिंह (Avinash Singh) और आयुष पंथी (Ayush Panthi) ने की है। मारपीट के पीछे वजह बताते हुए पुलिस से कहा कि उनकी कक्षा में क्लासमेट है जो कॉलेज में सीनियर आयुष पंथी की गर्ल फ्रेंड है। उस गर्ल फ्रेंड से पांच महीना पहले 20 हजार रुपए उधार लिए थे। यह रकम सहपाठी ने भी मांगी थी जिसके संबंध में उसने जल्द लौटाने का भरोसा दिया था। इसके बावजूद वह रकम को तुरंत लौटाने का दबाव बनाते हुए मारपीट करने लगा। उसने जबरिया उसकी कक्षा की क्लासमेट से तीन हजार नौ सौ रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर भी कराए थे। जख्मी छात्र को कान के पास गंभीर चोट आई है। शाहपुरा थाना पुलिस ने 02 अगस्त को सामान्य मारपीट करने का प्रकरण 428/26 दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बारहवीं कक्षा में फर्स्ट डिवीजन पास छात्रा ने फांसी लगाई

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!