Bhopal News: पहले गाली दी फिर हाथ-मुक्कों के साथ छात्रा पर टूटा युवक

Share

Bhopal News: रावण दहन आयोजन स्थल पर पहुंचने से पूर्व ही टकरा गया मनचला

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली एक छात्रा मनचले का शिकार हो गई। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के रातीबड़ थाना क्षेत्र में हुई है। छात्रा को उसके साथ मौजूद रिश्तेदारों के सामने मनचले ने रोक लिया। वह बातचीत नहीं करने की बात से नाराज था। आरोपी ने विरोध करने पर हाथ-मुक्कों से मारपीट करके छात्रा को जख्मी कर दिया।

रावण दहन कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी छात्रा

रातीबड़ (Ratibarh) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 18 साल है। वह सूरज (Suraj Nagar) नगर में रहती हैं। वह थाने में पिता और बुआ के साथ पहुंची थी। वह कक्षा बारहवीं में पढ़ाई करती है। घटना 21 अक्टूबर की रात लगभग साढ़े नौ बजे हुई थी। उस वक्त वह रिश्तेदारों और मोहल्ले की युवतियों के साथ नीलबड़ में स्थित रावण दहन कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी। इस मामले का आरोपी शनि है। उसके खिलाफ पुलिस ने गाली-गलौज, मारपीट का प्रकरण 534/26दर्ज कर लिया है। घटना के संबंध में प्रकरण दर्ज कराने छात्रा अगले दिन पुलिस थाने पहुंची थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सिर्फ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि छेड़छाड़ जैसे तथ्य पीड़िता ने नहीं बताए हैं।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: स्टेट कॉर्पोरेशन कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Don`t copy text!