Bhopal Cyber Fraud: एपीके फाइल भेजकर खाते से निकले पौने दो लाख रुपए

Share

Bhopal Cyber Fraud: क्लिक करते ही फोन हो गया था हैक, मैसेज नहीं मिलने पर देरी से पता चला

Bhopal Cyber Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। निजी कंपनी में काम करने वाले एक व्यक्ति के खाते से पौने दो लाख रुपए निकल गए। उनके पास एक एपीके फाइल आई थी जिसको उन्होंने क्लिक कर दिया था। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal Cyber Fraud) शहर की अशोका गार्डन थाना पुलिस कर रही है। जिसके बाद फोन हैंग हुआ और वह बहुत देर तक नहीं चला। जिस कारण बैंक से निकलने वाली रकम का मैसेज भी उन्हें नहीं मिला।

जालसाजों ने हैक किया था फोन

अशोका थाना (Ashoka Garden) पुलिस के अनुसार इस संबंध में पीड़ित ने राष्ट्रीय हेल्प लाइन से मदद मांगी थी। वारदात 21 मई को हुई थी। जिसके बाद अशोका गार्डन थाना पुलिस को केस डायरी भेजी गई। मामले की शुरुआती जांच भोपाल सायबर क्राइम (Bhopal Cyber Crime) ने की थी। थाने में शिकायत रमेश कुशवाह (Ramesh Kushwah) उम्र 49 साल ने दर्ज कराई है। वे सम्राट कॉलोनी (Samrat Colony) में रहते हैं। उनका फोन 25 मई को जालसाजों ने हैक किया था। उनके बैंक खाते से कई किस्त में जालसाजों ने एक लाख, 78 हजार रुपए निकाले हैं। अशोका गार्डन थाना पुलिस ने प्रकरण 275/26 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cyber Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Nursing Affiliation Scam: राजनीति का केंद्र बना राजधानी का थाना 
Don`t copy text!