Bhopal Cop News: तीन दिन पहले अघोषित रुप से चल रहे केसिनो क्लब पर छापा मारकर सौलह आरोपियों को किया था गिरफ्तार,प्लास्टिक टोकन और ताश पत्तो पर चल रही थी जुए की फड,प्रभारी पुलिस उपायुक्त ने सहायक पुलिस आयुक्त की रिपोर्ट पर थाने के प्रभारी को किया सस्पेंड

भोपाल। राजधानी के कस्तूरी गार्डन में सुनियोजित तरीके से चल रहे केसिनो क्लब की कार्रवाई के बाद कटारा हिल्स थाने के प्रभारी सुनील दुबे को सस्पेंड कर दिया गया। दरअसल, गार्डन में पुलिस की टीम (Bhopal Cop News) ने दबिश देकर सौलह जुआरियों को दबोचा था। इस कार्रवाई में रिसोर्ट के मालिक और मैनेजर को आरोपी नहीं बनाने पर पुलिस उपायुक्त जोन—4 आदर्शकांत शुक्ला ने निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
यह है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई 24 अक्टूबर को हुई थी। पुलिस की टीम ने एसआई कुशलेंद्र सिंह बघेल (SI Kushlendra Singh Baghel) के नेतृत्व में दबिश दी थी। पुलिस ने यहां से मिसरोद (Misrod) निवासी 32 वर्षीय अंकित सिंह(Ankit Singh) , 46 वर्षीय रुप सिंह (Roop Singh) , 42 वर्षीय हर्षवर्धन यादव (Harshwardhan Yadav) , नर्मदापुरम निवासी 34 वर्षीय बेअंत सिंह, मंडीदीप (Mandideep) निवासी 35 वर्षीय नितेश ठाकुर (Nitesh Thakur) , 48 वर्षीय नरेंद्र माहेश्वरी, 40 वर्षीय मोहन सराठे (Mohan Sarathe) , 41 वर्षीय भूपेंद्र सिंह, 48 वर्षीय नवनीत अग्रवाल उर्फ छुटकू, जिला सोनीपत निवासी 51 वर्षीय मुकेश पाहूजा (Mukesh Pahuja) , इंदौर (Indore) निवासी 47 वर्षीय रंजीत सिंह (Ranjeet Singh), 36 वर्षीय विनय सेन, रायसेन (Raisen) निवासी 40 वर्षीय प्रदीप साहू(Pradeep Sahu), 43 वर्षीय अमित अग्रवाल, जबलपुर (Jabalpur) निवासी 39 वर्षीय बादल सिंह (Badal Singh) और जिला यमुना नगर निवासी 34 वर्षीय दीपक कुमार को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के कब्जे से 70 से अधिक प्लास्टिक टोकन मिले थे। इसके अलावा तेरह ताश पत्तों की गड्डियां भी बरामद हुई थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब दो दर्जन मोबाइल (Mobile) भी जब्त किए थे। पुलिस ने नकदी 11100 रुपए बरामद की थी। यह अड्डा कस्तूरी गार्डन (Kasturi Garden) में बने रिसोर्ट के भीतर चल रहा था। जिसके संचालक जगदीश ठाकुर (Jagdish Thakur) हैं। इस मामले में उनकी संदिग्ध भूमिका भी थी। क्योंकि अधिकारियों को प्राथमिक जांच में पता चला कि जुआरियों को दिया जा रहा प्लास्टिक का टोकन गार्डन का मैनेजर मुहैया करा रहा था। इसके बावजूद कटारा हिल्स (Katara Hills) थाने के प्रभारी सुनील दुबे (TI Sunil Dubey) ने उन्हें आरोपी नहीं बनाया। गिरफ्तार सारे कारोबारी थे जो कई बार यहां आकर जुआ (Gambling) खेलते थे। इस मामले में जांच रिपोर्ट बनाकर एसीपी उमराव सिंह (ACP Umrao Singh) ने अधिकारियों को भेजी थी। जिसे देखने के बाद प्रभारी जोन—2 आदर्शकांत शुक्ला (DCP Adarshkant Shukla) ने कटारा हिल्स थाने के निरीक्षक को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए। शुक्ला जोन—4 के डीसीपी हैं। वे सिर्फ एक दिन के लिए प्रभार में थे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस पूरी गड़बड़ी की शिकायत पुलिस आयुक्त संजय कुमार (Police Commissioner Sanjay Kumar) तक पहुंची थी। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल को जांच में नहीं लिया। दरअसल, जुए की फड़ में पैसा मोबाइल के जरिए ही रिसोर्ट के खाते में जमा हो रहा था।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।