Bhopal News: पति—पत्नी ने एक साथ लगाई फांसी

Share

Bhopal News: शराब पीने की बुरी लत के चलते कलह से जूझ रहा था परिवार

Bhopal News
File Image

भोपाल। पति—पत्नी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। यह मामला भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र के ईटखेड़ी इलाके का है। पुलिस को प्राथमिक जांच में शराब की बुरी लत के चलते पारिवारिक कलह से जूझने के तथ्य पता चल रहे हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

पति—पत्नी के बीच चल रही थी कलह

ईटखेड़ी (Ithkhedi) थाना पुलिस के अनुसार घटना रायपुर गांव में हुई है। यहां अधिकांश प्रवासी है और मजदूरी करता है। इसमें ही सुरेंद्र सिलावट (Surendra Silawat) पिता गरीब दास सिलावट उम्र 35 साल और मोना सिलावट (Mona Silawat) पति सुरेंद्र सिलावट उम्र 34 साल का परिवार रहता है। पति—पत्नी मजदूरी करते थे। शादी के बाद उन्हें दो बच्चे भी है। जिनकी उम्र 15 साल और 13 साल है। खुदकुशी की यह घटना 25—26 अक्टूबर की दरमियानी रात हुई थी। घटना का पता 26 अक्टूबर की सुबह बच्चों को लगा था। उन्होंने माता—पिता को फंदे पर लटका देखा तो वे नजदीक ही ननिहाल चले गए। वहां जाकर उन्होंने मदद मांगी। जिसके बाद दोपहर में लगभग बारह बजे पुलिस के पास मामला पहुंचा। परिजनों ने पुलिस को बताया है कि पति—पत्नी के बीच पांच दिनों से शराब को लेकर काफी कलह हो रही थी। दरअसल, सुरेंद्र सिलावट कमाई के बाद सारा पैसा शराब में उड़ा देता था। इसी कारण पत्नी मोना सिलावट को भी मजदूरी पर जाना पड़ रहा था। वह उससे भी पैसा लेकर शराब पीने लगा था। जिस कारण पति—पत्नी के बीच कहासुनी से लेकर मारपीट की नौबत आ रही थी। मायके पक्ष के लोगों ने भी सुरेंद्र सिलावट को समझाया था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: ट्रैक्टर की टक्कर से जख्मी व्यक्ति की मौत मामले में प्रकरण दर्ज 

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!