Bhopal Cyber Fraud: खातों में सेंध लगाकर पांच लाख से अधिक की रकम निकाली, सायबर धोखाधड़ी के सात प्रकरण दर्ज

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान सात थानों में सायबर जालसाजी से संबंधित मामले दर्ज किए गए। इसमें सरकारी स्कूल की टीचर समेत चार महिलाओं को निशाना बनाया गया। सभी घटनाओं (Bhopal Cyber Fraud) में पांच लाख, 10 हजार से ज्यादा की रकम जालसाजों ने निकाली है। इस संबंध में भोपाल शहर के पिपलानी, बागसेवनिया, गौतम नगर, शाहपुरा, अशोका गार्डन, अयोध्या नगर और खजूरी सड़क थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज किए हैं। सभी मामलों की शुरुआती जांच सायबर क्राइम ने की थी।
पलंग बेचने का विज्ञापन देकर आई झांसे में
पिपलानी (Piplani) पुलिस ने 25 वर्षीय कविता बंजारा (Kavita Banjara) की शिकायत पर मामला 1092/26 दर्ज किया। वह आनंद नगर (Anand Nagar) स्थित पुराना शिव नगर (Shiv Nagar) में रहती हैं। उनके खाते से जालसाजों ने झांसा देकर 63 हजार रुपए निकाल लिए। बागसेवनिया (Bagsewania) पुलिस ने साकेत नगर (Saket Nagar) निवासी 41 वर्षीय नेहा बर्मन (Neha Burman) की शिकायत पर जालसाजी का मामला 825/26 दर्ज किया। उनके स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के खाते से 11 किस्त में 65696 रुपए निकल गए। उनके पास किसी तरह का फोन या उन्होंने लिंक को भी क्लिक नहीं किया था। गौतम नगर (Gautam Nagar) थाना पुलिस ने शिल्पी जैन (Shilpi Jain) की शिकायत पर प्रकरण 664/26 दर्ज किया। उनके खाते से जालसाजों ने 40 हजार रुपए निकाल लिए। उन्हें बुआ के व्हाट्स एप से आई लिंक में क्लिक करने पर मोबाइल (Mobile) हैक करके रकम निकाली गई। इसी तरह शाहपुरा (Shahpura) थाना पुलिस ने सरकारी टीचर 44 वर्षीय माया मिश्रा (Maya Mishra) की शिकायत पर जालसाजी का प्रकरण 622/26 दर्ज किया। वे प्रधान अर्बन लाइव (Pradhan Urban Live) कॉलोनी में रहती हैं। उन्होंने ओएलएक्स में 25 हजार रुपए में पलंग बेचने का विज्ञापन दिया था। जिसे खरीदने का झांसा देकर क्यूआर कोड भेजा था। उसको क्लिक करते ही दो किस्त में 46 हजार रुपए जालसाज ने निकाल लिए।
बैंक कर्मचारी बनकर खाता किया खाली
अशोका गार्डन (Ashoka Garden) पुलिस ने बैंक नगर (Bank Nagar) निवासी विनोद कुमार बाथम (Vinod Kumar Batham) की शिकायत पर प्रकरण 649/26 दर्ज किया। उन्होंने भी किसी तरह का फोन या लिंक नहीं दबाई थी। इसके बावजूद खाते से 98549 रुपए निकाल लिए गए। अयोध्या नगर (Ayodhya Nagar) पुलिस ने 62 वर्षीय रवीन्द्र नाथ सक्सेना (Ravindra Nath Saxena) के खाते से निकले 98 हजार रुपए के मामले में प्रकरण दर्ज किया। खजूरी सड़क (Khajuri Sadak) थाना पुलिस ने 38 वर्षीय हकीम खान (Haqeem Khan) की शिकायत पर प्रकरण 418/26 दर्ज किया। उन्हें इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) का कर्मचारी बनकर झांसा दिया था। जालसाज ने उन्हें मोबाइल पर लिंक भेजी थी। जिसको दबाते ही 99084 रुपए निकल गए। इन सभी मामलों की शुरुआती जांच भोपाल सायबर क्राइम (Bhopal Cyber Crime) ने की थी। जिसमें उन खातों के वित्तीय लेन-देन पर रोक लगाई गई है जिनमें आरोपियों ने रकम भेजी थी।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।