Bhopal News: चौबीस घंटे बीतने पर भी कोई नहीं पहुंचा थाने

Share

Bhopal News: आईएसबीटी पर सुरक्षित रखा गया जली हुई आठ बसों का मलबा,एफएसएल के अधिकारी भी दूसरे अपराधों की विवेचना में व्यस्त बोलकर नहीं पहुंचे

Bhopal News
गोविंदपुरा थाना, जिला भोपाल — फाइल फोटो

भोपाल। राजधानी के अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) के भीतर वर्मा ट्रैवल्स की आठ बसों में लगी आग की घटना संदेहास्पद हो गई है। दरअसल, घटना के चौबीस घंटे बाद भी पूरे मामले में जांच का आवेदन देने के लिए भोपाल (Bhopal News) शहर के गोविंदपुरा थाने में कोई नहीं पहुंचा। इधर, पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे घटना स्थल को सुरक्षित करा दिया है। इस सनसनीखेज हुए मामले में हर विभाग का अधिकारी बयान देने से भी बच रहा है।

बसों का मलबा रखा गया सुरक्षित

गोविंदपुरा (Govindpura) थाना प्रभारी अवधेश सिंह तोमर (TI Awadhesh Singh Tomar) ने बताया कि 26 अक्टूबर की शाम लगभग साढ़े सात बजे तक थाने में कोई आवेदन वर्मा ट्रेवल्स (Verma Travels) की तरफ से नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि घटना स्थल को सुरक्षित करा लिया गया है। इसके अलावा आगजनी से संबंधित वीडियो (Videp) और फोटो खींच लिए गए हैं। बसों के भीतर रासायनिक पदार्थ की जांच करना शेष है। जिसके लिए 26 अक्टूबर को एफएसएल के अधिकारियों ने अपनी व्यस्तता बताते हुए परीक्षण के लिए मौके पर नहीं पहुंची। एफएसएल (FSL) के अधिकारी 27 अक्टूबर को घटना स्थल पर आकर जांच करेंगे। अभी जली हुई सभी आठ बसों (Bus) के मलबे को सुरक्षित रखा गया है।

पुलिस की तरफ से यह है तैयारी

पुलिस सूत्रोंं ने बताया कि यदि शिकायत हुई तो वह जांच के बिंदु पहले से तय कर चुकी है। इसमें प्रत्येक बस में तैनात कर्मचारियों की जानकारी के अलावा चौकीदार के बयान दर्ज करना शामिल हैं। इस संबंध में वर्मा ट्रेवल्स कंपनी से कर्मचारियों की जानकारी भी मांगी जाएगी। इसके अलावा आईएसबीटी (ISBT) का संचालन करने वाली नगर निगम (Nagar Nigam) और बीसीएलएल (BCLL) कंपनी से भी घटना के समय मौजूद कर्मचारियों के नाम-पते लिए जाएंगे। इन सभी के बयानों का प्रति परीक्षण करने के बाद आग लगने की ठोस वजह का पता लगाया जाएगा। बहरहाल पुलिस को भी अब तक हुई शिकायत देने में हुई देरी के कारण आगजनी की घटना को संदेहास्पद लेने लगी हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सिटी अस्पताल कर्मचारी के मकान में चोरी

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!