Bhopal News: डीडीपी की लायसेंसी गन चोरी

Share

Bhopal News: मंदिर, दुकान और बैंक एटीएम में हुई  चोरी की घटनाएं

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान राजधानी में हुई चोरियों के पांच मामलों में प्रकरण दर्ज किए गए। यह घटनाएं भोपाल (Bhopal News) शहर के अवधपुरी,हनुमानगंज,निशातपुरा और श्यामला हिल्स इलाके में हुई है। जिसमें डीडीपी के निजी निवास से लायसेंसी गन चोरी गई है। पुलिस ने सभी मामलों में प्रकरण दर्ज कर लिया है।

दानपेटी ही उठा ले गए चोर

अवधपुरी (Awadhpuri) थाना पुलिस के अनुसार 53 वर्षीय रामेश्वर कुमरे (Rameshwar Kumre) वर्धमान ग्रीन वैली एक्सटेंशन (Vardhman Green Valley Extension) कॉलोनी में रहते हैं। वह वर्तमान में ग्वालियर (Gwalior) में डीडीपी (Deputy Director Of Prosecution) के पद पर पदस्थ हैं। वे 18 अक्टूबर को रायसेन (Raisen) में स्थित फॉर्म हाऊस में थे। तभी घर में काम करने वाली बाई नेहा पटेल ने मकान का ताला टूटने की जानकारी दी थी। वे दो दिन पहले घर पहुंचे और देखा तो उनके घर में रखी लायसेंसी 12 बोर की गन (Gun) चोरी चली गई थी। चोरी की जहां वारदात हुई है उनके ही नजदीक पुलिस अधिकारियों के भी निवास हैं। पुलिस ने गन की कीमत 50 हजार रुपए हैं। पुलिस ने चोरी का प्रकरण 493/26 दर्ज कर लिया है। इधर, हनुमानगंज (Hanumanganj) थाना पुलिस ने 42 वर्षीय रोहतास चौहान (Rohtas Chauhan) की शिकायत पर चोरी का मामला 596/26 दर्ज किया है। वे ऐशबाग (Aishbag) स्थित पुष्पा नगर (Pushpa Nagar) में रहते हैं। उनकी लक्ष्मी टॉकीज रोड बिल्डिंग काजू की थोक दुकान हैं। दुकान के कर्मचारी रुद्र चौहान (Rudra Chauhan) ने 24 अक्टूबर को ताला लगाया था। अगली दोपहर बारह बजे भतीजा सागर चौहान (Sagar Chauhan) पहुंचा तो ताला टूटा मिला। दुकान के गल्ले के भीतर रखी नकदी गायब थी। पुलिस को रकम की जानकारी दुकान मालिक ने अभी नहीं दी है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: घरेलू हिंसा की शिकार मुस्लिम महिला ने दर्ज कराया मुकदमा 

सेंट्रल बैंक के एटीएम और मंदिर में दूसरी बार चोरी

कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस ने 45 वर्षीय शाहबाज खान (Shahbaz Khan) की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज किया। वे टीला जमालपुरा (Teela Jamalpura) में रहते हैं। वे गुफा मंदिर (Gufa Nandir) की सुरक्षा दीवार का निर्माण कर रहे हैं। जिसके लिए उन्होंने होंडा का जनरेटर (Generator) सुरक्षित मंदिर के शिखर के पास रख दिया था। वह 25 अक्टूबर को गायब मिला। जिसकी कीमत पुलिस ने 42 हजार रुपए बताई है। कोहेफिजा थाना पुलिस ने चोरी का प्रकरण 779/26 दर्ज कर लिया है। श्यामला हिल्स (Shyamla Hills) थाना क्षेत्र स्थित कमला पार्क के नजदीक सेंट्रल बैंक (Central Bank) के एटीएम (ATM) में घुसकर सर्वर रुम तोड़कर उसके भीतर रखी बैटरी (Battery)  चोरी कर ली गई। यहां चोरी की दूसरी बार घटना हुई है। इससे पहले घटना की रिपोर्ट बैंक ने दर्ज नहीं कराई थी। थाने में शिकायत नेहरु नगर (Nehru Nagar) निवासी 32 वर्षीय शालू सिंह (Shalu Singh) ने दर्ज कराई है। इसी तरह निशातपुरा (Nishatpura) पुलिस ने 32 वर्षीय दिनेश पचोरी (Dinesh Pachori) की शिकायत पर प्रकरण 1126/26 दर्ज किया। वे करोद स्थित मित्तल कॉलेज (Mittal College) के नजदीक भैरोबाबा मंदिर (Bhairo Baba Mandir) के पुजारी है। 25—26 अक्टूबर की दरमियानी रात मंदिर के चेनल गेट का ताला तोड़कर दानपेटी (Daanpeti) उठाकर चोरी भाग गया। वे नींद से जागे और कुछ दूर संदेही का पीछा भी किया था। इसी मंदिर में एक महीना पूर्व भी चोरी की घटना हुई थी।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बाइक सवारों को पीटकर जख्मी किया 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!