Bhopal News: पीड़िता की फायनेंस कराई बाइक और मोबाइल भी हड़प लिया,आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया

भोपाल। ब्यूटीशियन के साथ रेप करने का मामला सामने आया है। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के निशातपुरा इलाके का है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज करके उसे गिरफ्तार भी कर लिया है। उससे पीड़िता की फायनेंस कराई बाइक और मोबाइल जब्त करने के लिए पूछताछ के लिए दो दिन की रिमांड पर लिया गया है।
फायनेंस की हुई बाइक भी बेच दी
निशातपुरा (Nishatpura) थाना पुलिस के अनुसार आरोपी अयान है जो कि 2022 में पीड़िता के ही मकान में पहले किराए से रहता था। इसलिए वह उसको पहचानती थी। पीड़िता की उम्र 32 साल है जो कि तलाकशुदा भी है। वह अपना ब्यूटीपार्लर (Beauty Parlor) चलाती है। आरोपी ने मई, 2022 में उसके साथ ज्यादती की थी। दोनों के बीच इस बात को लेकर विरोध करने पर कई बार मारपीट की भी नौबत आई थी। आरोपी ने पीड़िता की फायनेंस की हुई बाइक (Bike) को बेच दिया था। यह पता चलने पर उसने विरोध किया तो उसे घर में घुसकर बुरी तरह से मारपीट की गई। इसके अलावा उसका मोबाइल (Mobile) भी हड़प लिया। निशातपुरा थाना पुलिस ने प्रकरण 1125/26 दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को 26 अक्टूबर की दोपहर कोर्ट में पेश किया। वहां से उसको पूछताछ के लिए दो दिन की रिमांड पर लिया गया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।