Bhopal News: दो घटनाओं में शामिल होना स्वीकारा, अन्य मामले में भी चल रही पूछताछ

भोपाल। वाहन चोरी के दो मामलों में शामिल तीन युवकों को भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र की नजीराबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से अन्य मामलों को लेकर भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने दो मोटर साइकिल आरोपियों से जब्त की है। पुलिस को एक युवक की अभी भी तलाश है।
लॉक तोड़कर करते थे वाहन चोरी
नजीराबाद (Nazirabad) थाना पुलिस के अनुसार, 29 सितंबर को अनीश खान (Anish Khan) और 21 अक्टूबर को मुजम्मिल कुरैशी (Muzammil Qureshi) की बाइकें चोरी हुई थीं। जिनकी तरफ से दर्ज कराई गई शिकायतों पर पुलिस ने जांच शुरू की। टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियों का पता लगाया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनिल गुर्जर (Anil Gurjar) उम्र 20 साल, सुनील उर्फ सोनू गुर्जर (Sunil@Sonu Gurjar) उम्र 25 साल और जशरथ गुर्जर (Jashrath Gurjar) उम्र 23 साल को गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपी सीहोर (Sehore) जिले के ग्राम इमलिया भोज के रहने वाले हैं। पुलिस को चोरी के इन मामलों में एक अन्य आरोपी शिवाकर मीणा (Shivakar Meena) की तलाश है। पूछताछ में आरोपियों ने रेकी करने के बाद मौका देखकर बाइक के लॉक तोड़कर चोरी करना स्वीकार किया है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के बाद कुछ नए मामलों का पता चल सकता है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।