Bhopal Kidnapping News: कमीशन विवाद में कारोबारी को किडनैप कर साढ़े नौ लाख रुपए लूटे

Share

Bhopal Kidnapping News: होटल के कमरे में बंधक बनाकर कोरे चेक मंगाए, ऑनलाइन 54 हजार रुपए भी खाते में डलवाए, तीन व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया, चौथे की तलाश जारी

Bhopal Kidnapping News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। कमीशन विवाद में एक कारोबारी को कार के साथ किडनैप कर लिया। यह वारदात भोपाल (Bhopal Kidnapping News)  देहात क्षेत्र के बैरसिया इलाके की है। उसको और दोस्त को होटल के कमरे में बंधक बनाकर उससे चार आरोपियों ने साढ़े नौ लाख रुपए भी लूट लिए। इसके अलावा दो चेक भी लिए और मामले में फरार चल रहे आरोपी के खाते में 54 हजार रुपए ऑनलाइन डाले गए। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि पैसा लेने वाले चौथे आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस की तरफ से लूट की रकम साढ़े नौ लाख रुपए को लेकर एफआईआर में खुलासा नहीं किया है।

होटल के कमरे में बंधक बनाकर की मारपीट

जानकारी के अनुसार मंगेश जायसवाल पिता नरेंद्र जायसवाल उम्र 36 साल देवास (Dewas) जिले के विजयगंज (Vijayganj) मंडी थाना क्षेत्र में रहते हैं। उनके पास सिविल ठेकेदारी का काम हैं। उनकी तीन महीना पूर्व आरोपी अजय यादव (Ajay Yadav) पिता जयप्रकाश यादव से पहचान हुई थी। वह भोपाल शहर के कोलार रोड (Kolar Road) थाना क्षेत्र में रहता है। अजय यादव ब्लिंकिट (Blinkit) में काम करता है और सामान होलसेल में बेचता है। इसी कारोबार में उसको साइट दिलाने पर कमीशन के आधार पर सौदा मंगेश जायसवाल (Mangesh Jayaswal) ने किया था। उसने जो भी सौदे किए उसके बाद हुए कमीशन का भुगतान उसने रितेश दुबे (Ritesh Dubey) के खाते में किया था। पीड़ित ने करीब नौ लाख 70 हजार रुपए का भुगतान अभी तक किया था। लेकिन, अजय यादव का कहना था कि उससे सौदा प्रति ठेके पर दो लाख रुपए तय हुआ था। इसी रकम को लेकर वह रंजिश रखने लगा। घटना 3 अक्टूबर शाम सात बजे से शुरु हुई थी। मंगेश जायसवाल ने पुलिस को बताया है कि वह सागर (Sagar) जिले में सिविल के काम में बकाया रकम साढ़े नौ लाख रुपए लेकर लौट रहा था। उसके साथ वर्ना कार (Verna Car) में दोस्त सोनू उर्फ आसिम (Sonu@Asim) भी था। इसी दौरान अजय यादव का उसके पास फोन आया। उसने कहा कि बैरसिया में उसे साइट दिखाना है। इसलिए वह उसको ग्राम इमलिया स्वरुप के पास मिला। अजय यादव के साथ नजीराबाद (Nazirabad) में रहने वाला लक्ष्मीनारायण गुर्जर पिता महंगीलाल गुर्जर और बैरसिया निवासी देवराज गुर्जर पिता बापूलाल गुर्जर भी थे। सभी उसे अपने साथ एक सुनसान स्थल जो जंगल जैसा था वहां लेकर गए। यहां मंगेश जायसवाल और उसके दोस्त आसिम को बंधक बनाकर आरोपियों ने मारपीट शुुरु कर दी। आरोपियों ने सागर में लिए गए साढ़े नौ लाख रुपए की रकम भी छीन ली। आरोपियों ने पांच लाख रुपए की अतिरिक्त रकम मांगने लगे। जिसके लिए मंगेश जायसवाल के परिजनों को फोन लगाकर चैक बुलाने बोला गया। यह चेक लेकर परिजन भोपाल के नादरा बस स्टेंड आने वाले थे। जिस कारण आरोपियों ने उसको और दोस्त को साथ में बैठाकर देवराज गुर्जर (Devraj Gurjar) ने उनकी वर्ना कार को चलाना शुरु किया। यह दो चेक जिसमें एक में तीन लाख रुपए की रकम थी। वहीं दूसरा कोरा चेक साइन कराकर लेने के बाद कारोबारी और उसके मित्र को लेकर वे अयोध्या नगर (Ayodhya Nagar) स्थित माया पैलेस होटल (Maya Palace Hotel) में पहुंचे। यहां दो अलग-अलग कमरे बुक किए गए। इसी दौरान आसिम कमरे से निकलकर भाग गया और मामला पुलिस के पास पहुंचा। हालांकि उससे पहले आरोपियों ने मंगेश जायसवाल से मारपीट करके रितेश दुबे के खाते में 54 हजार रुपए डालने के लिए बोले। इसके बाद आरोपी मारपीट करके अगले दिन गांधी नगर एयरपोर्ट (Gandhi Nagar Airport) के पास उसे छोड़कर भाग गए।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Road Accident: कोरोना संक्रमित बताकर शव नहीं सौंपेगे, इसलिए पीएम नहीं चाहता था परिवार

चौथा आरोपी चल रहा फरार

Bhopal Kidnapping News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

बैरसिया (Berasia) थाना पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों अजय यादव, लक्ष्मीनारायण गुर्जर (Laxmi Narayan Gurjar) और देवराज गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के उस रूट की भी जानकारी मिल गई है जिसके जरिए अपहरण किया गया था। चौथा आरोपी एमपी नगर में रहने वाला रितेश दुबे है जो कि फरार चल रहा है। पुलिस ने बंधक बनाकर अपहरण करने, फिरौती लेकर छुड़ाने, मारपीट, धमकाने समेत अन्य धाराओं में प्रकरण 599/26 दर्ज किया है। लेकिन, लूट की रकम को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हो गई है। पीड़ित का कहना है कि उससे साढ़े नौ लाख रुपए लूटे हैं। जबकि बैरसिया थाना प्रभारी रामबाबू चौधरी (TI Rambabu Chaudhry) ने नकदी लूटने जैसी बात का खुलासा नहीं किया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Kidnapping News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!