Bhopal News: कॉल रिकॉर्ड और पीएम रिपोर्ट का पुलिस को है इंतजार

भोपाल। मोबाइल पर बातचीत करते वक्त तीसरी मंजिल से गिरकर छात्रा की मौत हो गई। भोपाल (Bhopal News) शहर की बैरागढ़ थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस घटना को लेकर कोई अंतिम निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। जांच के लिए वह छात्रा के मोबाइल कॉल डिटेल के अलावा विस्तृत पीएम रिपोर्ट का अध्ययन करना चाहती है।
लंबे समय से मानसिक तनाव में थी छात्रा
बैरागढ़ (Bairagarh) थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 07—08 अक्टूबर की दरमियानी रात लगभग ढ़ाई बजे कैलाश नगर (Kailash Nagar) में हुई। छात्रा की पहचान चेतना शर्मा (Chetna Sharma) पुत्री दिनेश शर्मा उम्र 19 साल के रुप में हुई है। वह बारहवीं कक्षा में पढ़ाई कर रही थी। तीसरी मंजिल से गिरने के बाद चीख सुनकर परिजन बाहर निकले थे। उसे सुदीति अस्पताल (Suditi Hospital) ले जाया गया तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। घटना के समय घर में कौन-कौन मौजूद था और छात्रा किन परिस्थितियों में तीसरी मंजिल से गिरी उसकी भी जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में छात्रा के लंबे समय से मानसिक तनाव में रहने और उपचार चलने की जानकारी परिजनों ने दी है। बैरागढ़ थाना पुलिस ने मर्ग 42/26 कायम कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।