Bhopal News: एसयूवी मोटर साइकिल लेकर मकान में चोरी करने गया था आरोपी, गिरफ्तारी के एक महीने बाद अब दूसरे मामले में चोर को थाने ने दबोचा

भोपाल। राजधानी पुलिस की कार्यप्रणाली पर एक शातिर चोर ने प्रश्न चिन्ह लगा दिया है। दरअसल, उसे एक महीना पूर्व भोपाल (Bhopal News) शहर की ऐशबाग थाना पुलिस ने घर में हुई चोरी के मामले में गिरफ्तार किया था। वह जिस बाइक से गया था वह चोरी गई थी। उसकी रिपोर्ट जहांगीराबाद (Jahangirabad) थाने में दर्ज थी। अब पुलिस ने उस वाहन के साथ आरोपी को फिर दबोचा है। जिस कारण ऐशबाग थाना पुलिस की एक महीना पूर्व हुई जांच कठघरे में आ गई है।
चोरी के मामले में किया था अरेस्ट
जहांगीराबाद ((Jahangirabad)) थाना पुलिस के अनुसार जुनेद खान (Juned Khan) पिता शरीफ खान उम्र 26 साल को वाहन चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया। वह ऐशबाग थाना क्षेत्र स्थित जवाहर कॉलोनी (Jawahar Colony) में रहता है। उसको एक महीना पूर्व ऐशबाग थाना पुलिस ने चोरी के मामले में गिरफ्तार किया था। आरोपी ने कबाड़ा कारोबारी मोहम्मद शफीक (Mohammed Shafiq) के मकान से सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी की थी। इससे पहले आरोपी जुनेद खान जुआ एक्ट में रातीबड़ (Ratibarh) थाने में 2023 में गिरफ्तार हुआ था। ऐशबाग पुलिस को जुनेद खान के पास मौजूद एसयूवी बाइक (Bike) एमपी-04-जेडजी-3549 चोरी होने की भनक भी नहीं लगी। उसे कबाड़ा कारोबारी के मकान में हुई चोरी के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। जबकि उसके पास मौजूद बाइक चोरी होने की रिपोर्ट 15 मई को जहांगीराबाद थाने में जिंसी निवासी फैजान खान (Faizan Khan) ने दर्ज कराई थी। पुलिस ने अब मोटर साइकिल बरामद करके आरोपी को गिरफ्तार किया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।