MP Corrupt Officer: लोकायुक्त पुलिस की टीम ने चार हजार रुपए की रिश्वत लेते दबोचा, रिटायरमेंट के बाद मिलने वाली राशि को जारी करने कमीशन मांगा

भोपाल। लोकायुक्त भोपाल की टीम ने महिला एवं बाल विकास विभाग (Women And Child Development Department) के अकाउंट ऑफिसर (MP Corrupt Officer) को चार हजार रुपए की रिश्वत (Bribe) मांगते हुए दबोचा है। आरोपी ने छह दिन पहले ही रिटायर्ड अपने ही विभाग के कर्मचारी के भुगतान की फाइल अटका रखी थी। लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
चार हजार रुपए की मांगी रिश्वत
जानकारी के अनुसार इस संबंध में शिकायत निसार उद्दीन (Nisar Uddin) ने दर्ज कराई थी। वे सितंबर, 2026 में ही सहायक सांख्यिकी अन्वेषक (Assistant Statistical Investigator) पद से रिटायर हुए थे। उनके विभागीय स्वत्व राशि जारी करने की फाइल महिला एवं बाल विकास विभाग के अकाउंट ऑफिसर मुकेश यादव (Mukesh Yadav) के पास अटकी थी। उसका कहना था कि यदि वह चार हजार रुपए देगा तभी उसे मंजूरी के लिए आगे भेजेगा। मुकेश यादव संविदा कर्मचारी है, जबकि पीड़ित स्थायी कर्मचारी थे। उन्होंने रिटायरमेंट वाले दिन इस संबंध में यह शिकायत 30 सितंबर को पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त कार्यालय (SP Lokayukta Office) में दर्ज कराई। जिसके बाद 06 अक्टूबर को आरोपी से चार हजार रुपए रिश्वत की राशि जब्त कर उन्हें कार्यालय से ही गिरफ्तार किया गया।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।