Bhopal News: सीनियर छात्रों के हमले में जूनियर स्टूडेंट के सिर पर आई थी चोट, प्रकरण में अज्ञात आरोपी लिखने पर परिवार असंतुष्ट

भोपाल। एलएनसीटी कॉलेज (LNCT College) में जूनियर छात्र के साथ मारपीट के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले में भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र की बिलखिरिया थाना पुलिस ने कार्रवाई की थी। जबकि परिजनों का आरोप है कि थाना पुलिस कॉलेज प्रबंधन को बचाने का प्रयास कर रहा है। इस संबंध में छात्र और उसके परिजनों ने डीआईजी देहात राजेश सिंह चंदेल (DIG Rajesh Singh Chandel) और एसपी पंकज पांडे (SP Pankaj Pandey) से मुलाकात करके अपना विरोध जताया।
कार्रवाई ने करने पर परिजन करेंगे प्रदर्शन
हमले में छात्र उदयवीर (Udayveer) जख्मी हुआ था। उसके साथ हुई रैगिंग और मारपीट हुई थी। परिजनों ने घटना की सच्चाई बताई तो डीआईजी ने पीड़ित पक्ष के सामने बिलखिरिया (Bilkhiria) टीआई से फोन पर चर्चा की। उन्होंने कॉलेज प्रबंधन से प्रकरण को लेकर स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए। जख्मी छात्र के पिता करणी सेना(Karni Sena) में राष्ट्रीय महामंत्री बलराज सिंह (Balraj Singh) के साथ भोपाल शहर के अध्यक्ष राहुल सिंह राठौड़ (Rahul Singh Tathore , सकल जैन समाज (Jain Samaj) के अध्यक्ष अखिलेश जैन (Akhilesh Jain) , नरेला कांग्रेस नेता शावर खान (Congress Leader Shawar Khan) के साथ पहुंचे थे। राहुल सिंह राठौड़ ने कहा है कि अगर न्यायपूर्ण कार्यवाही नहीं हुई तो 08 अक्टूबर को कॉलेज में प्रदर्शन कर मान्यता रद्द करने की मांग की जाएगी।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।