Bhopal News: होटल में बुलाकर युवती से किया रेप

Share

Bhopal News: तीन साल तक किया शोषण का मामला थाने पहुंचा, घर में घुसकर विवाहिता से अभद्रता

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन—टीसीआई

भोपाल। एसएसडी पैलेस होटल में बुलाकर एक युवती के साथ ज्यादती की गई। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के एमपी नगर थाना क्षेत्र का है। यह सिलसिला शादी करने का झांसा देकर तीन साल से चल रहा था। इधर, हनुमानगंज थाना पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है। जिसमें आरोपी रिश्तेदार हैं। पुलिस को मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।

शादी की तारीखों को लेकर टालता रही

एमपी नगर (MP Nagar) थाना पुलिस के अनुसार रेप पीड़िता की उम्र 31 साल है। उसकी सागर (Sagar) जिले में काम करते वक्त दिसंबर, 2023 में आरोपी राहुल रावत (Rahul Rawat) से पहचान हुई थी। आरोपी मूलत: देहरादून का रहने वाला है। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हुआ और साथ में भोपाल आकर भी रहने लगे। इसी दौरान एमपी नगर जोन-2 स्थित एसएसडी पैलेस होटल (SSD Palace Hotel) के कमरे में शादी करने का वादा करके आरोपी ने उसके साथ ज्यादती की थी। वह शादी की तारीखों को लेकर आजकल में टालता रहा। इसी दौरान आरोपी महिला को छोड़कर चला गया। जिस कारण उसने एमपी नगर थाने में जाकर प्रकरण 400/26 दर्ज कराया। इधर, हनुमानगंज (Hanumanganj) थाना पुलिस ने शादीशुदा महिला की शिकायत पर छेड़छाड़ का प्रकरण 549/26 दर्ज किया है। आरोपी रिश्ते में देवर हैं। पीड़िता ने 25 सितंबर को ई-एफआईआर दर्ज कराई थी। उसके बयानों के आधार पर पुलिस ने तीन व्यक्तियों के खिलाफ गाली-गलौज, घर में घुसकर मारपीट करने और छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज किया। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि पीड़िता और आरोपियों के बीच संपत्ति विवाद को लेकर कलह चल रही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Murder News: बच्चों को फटकारने से नाराज देवर ने भाभी की कर दी हत्या

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cheating News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!