Bhopal News: भारतीय आईएएस अधिकारियों समेत कई प्रतिष्ठित परिवार को सिखाते थे खेल की तकनीक

भोपाल। टेनिस कोच की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उन्हें सीने में तकलीफ होने के बाद अरेरा क्लब से जेपी अस्पताल ले जाया गया था। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के हबीबगंज इलाके का है। इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। दोनों मामलों की जांच हबीबगंज थाना पुलिस कर रही है।
अधिकारियों और बच्चों को प्रशिक्षण देते थे
हबीबगंज (Habibganj) थाना पुलिस के अनुसार 45 वर्षीय टेनिस कोच संजीव कुमार (Tennis Coach Sanjeev Kumar) की 04 अक्टूबर की सुबह मौत हुई। वे मूलत: दिल्ली (Delhi) के रहने वाले हैं। फिलहाल कटारा हिल्स (Katara Hills) स्थित ग्लोबल पार्क सिटी (Global Park City) में किराए से रहते थे। संजीव कुमार ने कई राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेकर टेनिस में अपनी पहचान बनाई थी। इन दिनों वे अरेरा क्लब के अलावा भेल क्लब (BHEL Club) में भारतीय आईएएस अधिकारियों और उनके बच्चों को प्रशिक्षण देने का काम करते थे। उन्हें बेहोशी की हालत में अरेरा क्लब (Arera Club) से 04 अक्टूबर की सुबह जेपी अस्पताल (JP Hospital) ले जाया गया। वहां से अस्पताल ने हबीबगंज थाने को मौत होने की जानकारी दोपहर बारह बजे दर्ज करा दी। पुलिस ने बताया कि पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं मामले की आगे जांच टीटी नगर (TT Nagar) थाना पुलिस की तरफ से की जाएगी। इधर, अशोक नगर (Ashok Nagar) जिले से नूतन मार्केट में स्थित रिश्तेदार के घर आए राजीव पाठक (Rajeev Pathak) पिता विष्णु प्रसाद पाठक उम्र 39 साल की मौत हो गई। उन्हें 04 अक्टूबर की रात आठ बजे सीने में दर्द के बाद उल्टी होने पर रिश्तेदार अक्षय हार्ट अस्पताल (Akshay Heart Hospital) लेकर पहुंचे थे। पुलिस ने दोनों घटनाओं मेें दिल का दौरा आने से मौत होने की संभावना जताई है। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर लिया है। हालांकि पुलिस को विस्तृत पीएम रिपोर्ट का इंतजार है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।