Bhopal News: तीन दर्जन से अधिक मुकदमे पहले से दर्ज ,पांच हजार रुपए का इनाम भी घोषित था

भोपाल। निगरानी बदमाश को भोपाल शहर की टीटी नगर पुलिस नेगिरफ्तार किया है। वह हत्या के प्रयास (Bhopal News) के एक मामले में लगभग तीन सप्ताह से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ शहर में लगभग 38 मुकदमे अलग-अलग थानों में दर्ज है। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पांच हजार रुपए का इनाम भी घोषित था।
चाकू से वार करके किया था जानलेवा हमला
टीटी नगर (TT Nagar) थाना पुलिस के अनुसार आरोपी दुर्गेश रावत उर्फ दुग्गा (Durgesh Rawat@Dugga) की तलाश पुलिस को 7 सितंबर से थी। दरअसल, उसने पंचशील नगर में रहने वाले वारिस अली उर्फ मुन्ना (Waris Ali@Munna) पर चाकू से वार करके जानलेवा हमला किया था। आरोपी ने कान और जांघ पर चाकू के गंभीर वार किए थे। पुलिस ने जख्मी युवक के पिता शराफत अली (Sharafat Ali) की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया था। इस प्रकरण में दुर्गेश रावत के अलावा अन्य आरोपी अंशुल राय उर्फ हनुमान बच्चा, भोला रजक और विकास यादव भी थे। सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। लेकिन, दुर्गेश रावत अंडरग्राउंड हो गया था। आरोपी को जेपी अस्पताल (JP Hospital) की पार्किंग से हिरासत में लिया गया। आरोपी दुर्गेश रावत उर्फ दुग्गा पिता चिरोंजीलाल रावत उम्र 28 साल को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।