Bhopal Loot News: सवारी बनकर दो बदमाशों ने ऑटो ही लूट लिया  

Share

Bhopal Loot News: अशोक नगर फरार होने से पहले घेराबंदी करके पुलिस ने दबोचा

Bhopal Loot News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। सवारी बनकर दो बदमाश एक ऑटो चालक से मारपीट करके उसका वाहन और फोन लूट ले गए। यह वारदात भोपाल (Bhopal Loot News) शहर के अयोध्या नगर इलाके में हुई है। पुलिस ने घेराबंदी करके दोनों आरोपियों को उस वक्त दबोच लिया जब वे अशोक नगर भाग रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब दो लाख रुपए का माल बरामद कर लिया है।

चलते ऑटो से फेंक दिया बदमाशों ने

अयोध्या नगर (Ayodhya Nagar) थाना पुलिस के अनुसार अरमान पिता मंसूर गांधी नगर थाना (Gandhi nagar) क्षेत्र के अब्बास नगर (Abbas Nagar) में रहते हैं। वे रात को ऑटो (Auto) चलाने का काम करते हैं। उन्हें 03 अक्टूबर की रात बुकिंग मिली। वे निजामुद्दीन कॉलोनी स्थित उस जगह पर पहुंचे। पहले आरोपी ने सी-सेक्टर में अपने दूसरे दोस्त को लेकर भानपुर (Bhanpur) छोड़ने के लिए बोला। सुनसान जगह पर पहुंचकर दोनों आरोपियों ने अरमान (Arman) को दबोच लिया। उसके साथ मारपीट करने के बाद उसका मोबाइल (Mobile) और ऑटो छीन लिया। आरोपियों ने उसे चलते ऑटो से फेंक दिया था। जिस कारण उसे काफी गंभीर चोट आई। पुलिस ने बिलखिरिया (Bilkhiria) थाना क्षेत्र स्थित कुदावल गांव के पास आरोपियों को दबोच लिया। आरोपी उस वक्त बंद हुए ऑटो को चालू करने का प्रयास कर रहे थे। आरोपी इससे पहले भी दो बार लूट की कोशिश कर चुके थे। गिरफ्तार आरोपी सुमित मेहतर उर्फ सुमित वाल्मीक पिता जितेन्द्र वाल्मीकि उम्र 20 साल है। उसका दूसरा साथी सुमित उज्जैनवाल पिता विवेक उज्जैनवाल उम्र 24 साल है। सुमित वाल्मिक (Sumit Walmik) अशोक नगर (Ashok Nagar) जिले के ईसागढ़ थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसके खिलाफ पूर्व में मारपीट करने का प्रकरण दर्ज है। इसी तरह सुमित उज्जैनवाल (Sumit Ujjainwal) निजामुद्दीन कॉलोनी (Nizamuddin Colony) में रहता है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: ऑटो पार्किंग विवाद को लेकर हमला

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Loot News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!