Bhopal News: थाने के नजदीक छात्रा से छीना मोबाइल

Share

Bhopal News: पीछा किया तो बाइक का धुंआ निकालकर ओझल हुए बदमाश, थाने ने नहीं की सुनवाई तो एसीपी ने लगाई फटकार

Bhopal News
मोबाइल लूट की सांकेतिक ​तस्वीर

भोपाल। बाइक सवार दो बदमाशों ने एक छात्रा से मोबाइल छीन लिया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी थाने के नजदीक हुई। पीड़िता ने बदमाशों का पीछा करना चाहा तो मोटर साइकिल का एक्सीलेटर चलाकर धुंआ निकालकर वे नजरों के सामने से ओझल हो गए।

बदमाशों ने चेहरे पर नकाब पहना हुआ था

जानकारी के अनुसार पीड़ित 20 वर्षीय मुस्कान वर्मा (Muskan Verma) है। वह सोनागिरी (Sonagiri) में रहती है। वह सीआरसी कॉलेज (CRC College) की छात्रा है। मुस्कान वर्मा बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाती है। आरोपी बाइक (Bike) पर सवार थे जिसमें दो युवक बैठे हुए थे। घटना 29 सितंबर की शाम को हुई थी। उस वक्त वह मोबाइल (Mobile) पर बातचीत कर रही थी। बदमाशों ने चेहरे पर नकाब पहना हुआ था। मोबाइल की कीमत 17 हजार रुपए हैं। वह घटना की शिकायत दर्ज कराने पिपलानी (Piplani) थाने भी पहुंची थी। लेकिन, पुलिस थाने ने उन्हें बिना कार्रवाई भेज दिया। पुलिस का कहना था कि वह मोबाइल गुम होने की शिकायत दर्ज करेंगे। जिस कारण मुस्कान वर्मा अगले दिन एसीपी अदिति भावसार सक्सेना (ACP Aditi Bhawsar Saxena) के पास पहुंची। उनकी फटकार के बाद पुलिस थाना ने प्रकरण दर्ज किया। आरोपियों का पता लगाने अब सीसीटीवी फुटेज को खंगालने का काम किया जा रहा है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दो लाख रुपए का माल समेटकर भागे चोर

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal  News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!