Bhopal News: पढ़ाई छूटने से सदमे में आई युवती फांसी पर झूली

Share

Bhopal News: मुंबई में रहते हैं पिता, रिश्तेदारों के साथ रहती थी, सुसाइड नोट नहीं मिला

Bhopal News
जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद के लक्षण है। अकेलापन, खामोशी, चिढ़चिढ़ापन, गुस्सा आना उसके लक्षण हैं। ऐसी अवस्था में परिवार से बातचीत करें और चिकित्सकों से सलाह अवश्य ले।

भोपाल। पढ़ाई छूटने से सदमे में चल रही युवती ने फांसी लगा ली। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के टीटी नगर थाना क्षेत्र में हुई है। पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव पीएम के लिए भेज दिया गया है।

आगे पढ़ना चाहती थी युवती

टीटी नगर (TT Nagar) थाना पुलिस के अनुसार युवती मूलत: उत्तर प्रदेश (UP) के गोंडा जिले की रहने वाली है। वह फिलहाल ताऊ कालीप्रसाद के साथ टीटी नगर इलाके में रहती थी।। ताऊ गांधी नगर स्थित आरजीपीवी (RGPV) में नौकरी करते हैं। युवती के पिता मुंबई में काम करते हैं। जबकि मां उत्तर प्रदेश के पुश्तैनी घर में ही रहती है। युवती ने दसवीं की परीक्षा दी थी। जिसके बाद उसको आगे पढ़ने नहीं दिया गया। जिस कारण वह काफी परेशान रहती थी। उसे आगे पढ़ाई करना था। लेकिन, परिजन इसके लिए सहमत नहीं थे। उसे वह मां के पास भेजने की तैयारी कर रहे थे। युवती ने 30 सितंबर की रात फांसी लगाई है। उसने कमरा बंद करके फांसी लगाई थी। जिस कारण दीवार में ड्रिल मशीन से छेद करके देखा तो वह फंदे पर लटकी थी। टीटी नगर पुलिस ने मर्ग 50/26 कायम कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद जांच के बिंदु वह तय करेगी।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal Traffic News: महिला कांस्टेबल से अभद्रता

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal  News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!