Bhopal News: टीकाकरण के बाद नवजात की बिगड़ी तबीयत, मौत

Share

Bhopal News: परिजनों के आरोपों की जांच के लिए पीएम रिपोर्ट का इंतजार

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। टीकाकरण के बाद एक नवजात की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की छोला मंदिर थाना पुलिस कर रही है। परिजनों का दावा है कि नवजात की आंगनबाड़ी में टीकाकरण के बाद तबीयत बिगड़ी थी। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद वह जांच के बिंदु तय करेगी।

इंजेक्शन लगने के बाद बिगड़ी तबीयत

छोला मंदिर (Chhola Mandir) थाना पुलिस के अनुसार परिवार मूलत: विदिशा (Vidisha) जिले के सिरोंज का रहने वाला है। मासूम नवजात दो महीने की थी जिसका नाम परिजनों ने लक्ष्मी (Laxmi) रखा था। पिता हल्केराम किराए से रहकर मजूदरी करते हैं। परिजनों ने बताया कि नवजात को 14 अगस्त को आंगनबाड़ी केंद्र में टीकाकरण के लिए ले जाया गया था। वहां उसे अलग-अलग तीन इंजेक्शन लगे थे। जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ी थी। परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे तो 16 अगस्त की सुबह डॉक्टरो ने नवजात को मृत घोषित कर पुलिस को खबर कर दी। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद आंगनबाड़ी केंद्र में लगाए गए इंजेक्शन का बैच नंबर और कंपनी की जानकारी जुटाकर मेडिकल बोर्ड से अभिमत लिया जाएगा। फिलहाल छोला मंदिर थाना पुलिस ने मर्ग 62/26 कायम कर किया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: यदि आप 45 पार है तो यह सप्ताह संभल जाइए
Don`t copy text!