Bhopal Cyber Fraud: जूनियर डॉक्टर को ऑनलाइन गेम की लिंक भेजकर खाता किया खाली

Share

Bhopal Cyber Fraudवारदात में शामिल राजस्थान के दो युवक गिरफ्तार, बंधन बैंक में खुलवाए गए म्यूल खातों के जरिए फर्जीवाड़ा, एटीएम से पैसा निकाला, जिस होटल में ठहरे और जिस कार में पेट्रोल भराया उसकी मदद से मिला पुलिस को सुराग

Bhopal Cyber Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। गांधी मेडिकल महाविद्यालय (Gandhi Medical College) की जूनियर डॉक्टर और उनके मित्र का जालसाजों (Bhopal Cyber Fraud) ने खाता खाली कर दिया। पुलिस ने इस मामले में राजस्थान के बाडमेर जिले से दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया है। मामले की जांच भोपाल शहर की कोहेफिजा थाना पुलिस कर रही है।

यह है पूरा मामला

पुलिस सूत्रों के अनुसार इस संबंध में 27 जुलाई को थाने में शिकायत हुई थी। आवेदन डॉक्टर ऋतु कुमारी पिता सवाई सिंह उम्र 22 साल ने दिया था। वह डी-ब्लॉक हॉस्टल में रहती हैं। डॉक्टर ऋतु कुमारी (Dr Ritu Kumari)  मोबाइल में वीडियो गेम (Video Game) खेल रही थी। तभी उनके पास एक लिंक (Link) आई थी। जिसको क्लिक करने पर उनके पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में स्थित खाते से 84 हजार 937 रुपए निकल गए। इसके अलावा उनके दोस्त सागर सिंह (Sagar Singh) के भारतीय स्टेट बैंक (SBI) खाते से 12 हजार, 313 रुपए निकल गए। आरोपियों ने 97 हजार, 250 रुपए निकाल लिए थे। मामले की जांच करने के बाद 02 अगस्त को पुलिस ने जालसाजी का प्रकरण दर्ज किया। इसी मामले में पुलिस ने महेश विश्नोई (Mahesh Vishnoi) और विकास को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी की पुष्टि कोहेफिजा थाना प्रभारी लोकेंद्र सिंह (TI Lokendra Singh) ने की है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच एसआई संजीव धाकड़ (SI Sanjeev Dhakad) कर रहे हैं। हालांकि वे प्रतिक्रिया देने के लिए उपलब्ध नहीं हो सके।

यह भी पढ़ें:   Bhopal  News: रिश्तों को शर्मसार किया

पुलिस को ऐसे मिला था सुराग

Bhopal Cyber Crime
थाना कोहेफिजा भोपाल

पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला कि आरोपियों ने म्युल (Mule) खाते में पैसा जमा किया था। इस खाते से दस-दस हजार रुपए भोपाल के ही दो एटीएम से निकाले गए थे। आरोपी एमपी नगर (MP Nagar) स्थित रुफ क्लिफ होटल (Roof Cliff Hotel) में ठहरे थे। उसका भी भुगतान उन्होंने उसी खाते से किया था। इसके अलावा अयोध्या बायपास स्थित दामखेड़ा के नजदीक गणेश सर्विस स्टेशन (Ganesh Service Station)  पेट्रोल पंप पर कार (Car) में डीजल भराया था। कार की लोकेशन का पीछा किया तो आरोपियों के पीछे बाडमेर जिले तक पुलिस पहुंची। यहां से पुलिस ने दो आरोपियों महेश विश्नोई और विकास को गिरफ्तार किया। इस मामले में पुलिस को अभी तीन अन्य आरोपियों की तलाश करना बाकी है।

पुलिस की सक्रियता से पहला मामला जल्द खुला

इस मामले में कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए आरोपियों को दबोचना शुरु कर दिया। पुलिस उनके अन्य नेटवर्क से जुड़े लोगों को दबोचती उससे पहले वे सारे लोग भूमिगत हो गए। सूत्रों ने बताया कि इस मामले में जिसने म्यूल खाता खुलवाया उसे आरोपी बनाया जाना तय है। इसके अलावा एटीएम से पैसा निकालने वाले अन्य साथियों की तलाश है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cyber Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Gigolo Club Bhopal : शौक पूरा कर रही थीं रसूखदारों की पत्नियां, उल्टे पांव लौटी पुलिस!
Don`t copy text!