Bhopal News: नव विवाहिता समेत दो व्यक्तियों ने फांसी लगाई

Share

Bhopal News: मायके पक्ष के लोग राजधानी पहुंचे, राजपत्रित पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

Bhopal News
जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद के लक्षण है। अकेलापन, खामोशी, चिढ़चिढ़ापन, गुस्सा आना उसके लक्षण हैं। ऐसी अवस्था में परिवार से बातचीत करें और चिकित्सकों से सलाह अवश्य ले।

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान नव विवाहिता समेत दो व्यक्तियों ने फांसी लगाई है। घटनाएं भोपाल (Bhopal News) शहर के छोला मंदिर और अरेरा हिल्स थाना क्षेत्र की है। पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। जिस कारण अभी आत्महत्या की ठोस वजह पता नहीं चली है।

पुलिस को नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

छोला मंदिर (Chhola Mandir) थाना पुलिस के अनुसार 23 वर्षीय पूजा ठाकुर (Pooja Thakur) ने 02 अगस्त की रात फांसी लगाई। वह प्रीत नगर(Preet Nagar)  में स्थित चौथी मंजिल में रहती थी। पति मकानों की पुताई का ठेका लेता है। पूजा ठाकुर का मायका उज्जैन (Ujjain) जिले में हैं। शादी परिवार की सहमति से 2022 में हुई थी। मायके पक्ष से आए परिजनों ने बताया है कि वह कुछ दिनों से परेशान चल रही थी। जिसके संबंध में अभी विस्तृत जानकारी परिवार ने नहीं दी है। छोला मंदिर थाना पुलिस ने मर्ग 64/26 कायम कर लिया है। मामले की जांच एएसपी निशातपुरा संभाग की तरफ से की जाएगी। इधर, अरेरा हिल्स (Arera Hills) थाना क्षेत्र स्थित 19 वर्षीय शिवम झा (Shivam Jha) ने 02 अगस्त की शाम फांसी लगाई है। वह बाणगंगा चौराहे के नजदीक पीतल मंदिर के नजदीक बस्ती में रहता था। अरेरा हिल्स थाना पुलिस ने मर्ग 18/26 कायम कर लिया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal Loot News: व्यापारी के घर लूट की कोशिश 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!