Bhopal News: बछड़े की दर्दनाक मौत, चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज

भोपाल। तेज रफ्तार डंपर ने सड़क किनारे बैठे गाय और बछड़े को टक्कर मार दी। जिन्हें गंभीर हालत में पशु चिकित्सालय पहुंचाया गया। यह हादसा भोपाल (Bhopal News) शहर के रातीबड़ थाना क्षेत्र में हुआ है। बछड़े ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
खड़े बछड़े और काले रंग की गाय को मारी टक्कर
रातीबड़ (Ratibarh) थाना पुलिस के अनुसार यह सड़क दुर्घटना 02 अगस्त की रात लगभग सवा नौ बजे नीलबड़ (Neelbad) चौराहे पर हुई। यहां पर नाथू बरखेड़ा की तरफ से आ रहे डंंपर (Dumper) एमपी-17-एचएच-6888 ने सड़क किनारे खड़े बछड़े और काले रंग की गाय (Cow) को टक्कर मार दी थी। पुलिस ने इस मामले में 02—03 अगस्त की दरमियानी रात प्रकरण दर्ज किया है। थाने में शिकायत अनूप चौधरी पिता राजेंद्र प्रताप चौधरी उम्र 39 साल ने दर्ज कराई है। वे पटेल कॉलेज (Patel College) में नौकरी करते हैं और उसके ही नजदीक रहते भी है। अनूप चौधरी (Anup Chaudhry) मूलत: उत्तर प्रदेश (UP) के इटावा (Itawa) जिले के रहने वाले हैं। घ्ज्ञटना के वक्त वे अपने ई-रिक्शा (E-Rikshaw) चलाने का काम कर रहे थे। राहगीरों ने डंपर और उसके चालक को दबोच लिया था। जिसे रातीबड़ थाना पुलिस को भी सौंप दिया गया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।