Bhopal News: परिसर में मची अफरा-तफरी, इलाज के लिए आए मरीज और उनके परिजन जख्मी, दो की हालत गंभीर

भोपाल। हमीदिया अस्पताल के आपातकालीन कक्ष के सामने एम्बुलेंस सात व्यक्तियों पर चढ़ गई। जिसमें दो व्यक्तियों की हालत काफी नाजुक हैं। भोपाल (Bhopal News) शहर के कोहेफिजा थाना पुलिस ने इस मामले में चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
अस्पताल में मरीज लेकर आया था एम्बुलेंस चालक
कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस के अनुसार यह भीषण दुर्घटना 01 अगस्त की रात लगभग आठ बजे हुई थी। सड़क हादसे में 29 वर्षीय पूजा अहिरवार (Pooja Ahirwar), 30 वर्षीय सोनू रैकवार (Sonu Raikwar), 30 वर्षीय सबीना खान (Sabina Khan , उनकी 18 माह की बेटी आलिया (Aliya), मासूम बेटा 06 साल का मुस्तकीन, 35 वर्षीय नीतू रैकवार(Neetu Raikwar) , 45 वर्षीय गुड्डी अहिरवार (Guddi Ahirwar) जख्मी हो गई। इसमें सोनू रैकवार को दाहिने पैर, मुस्तकीन के दोनों पैर में चोटें आई है। जबकि पूजा अहिरवार और सबीना खान को सिर पर चोट लगी हैं। कोहेफिजा थाना पुलिस ने ईटखेड़ी (Ithkhedi) निवासी पूजा अहिरवार की शिकायत पर 02 अगस्त को लापरवाही से वाहन चलाकर टक्कर मारने का प्रकरण 561/26 दर्ज कर लिया है। घायलों को हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में ही भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के वक्त एम्बुलेंस (Ambulance) एमपी-02-एव्ही-7712 का चालक मरीज को लेकर हमीदिया अस्पताल में आया था। उस वक्त पूजा अहिरवार अशासकीय संस्था की सदस्य है और पति रितिक अहिरवार के इलाज के लिए जेठ के साथ आई थी।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।