Bhopal News: सिर और गाल के पास वार लगने से लहुलूहान हुआ, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

भोपाल। घर पर टीवी देख रही महिला चैनल बदलने पर भड़क गई। उसने हंसिया उठाया और पति पर टूट पड़ी। यह घटना भेापाल (Bhopal News) शहर के छोला मंदिर इलाके में हुई। जिसमें पत्नी के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया। हंसिया का वार पति के सिर और गाल के नजदीक लगा है।
गलती से दब गया था रिमोट का बटन
छोला मंदिर (Chhola Mandir) थाना पुलिस के अनुसार हमले में राकेश अहिरवार पिता मेहताब अहिरवार उम्र 32 साल जख्मी हैं। वे मूलत: विदिशा (Vidisha) जिले के रहने वाले हैं। फिलहाल नगर निगम कॉलोनी (Nagar Nigam Colony) में रहते हैं। राकेश अहिरवार (Rakesh Ahirwar) मजदूरी करते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी राममनी अहिरवार (Rammani Ahirwar) घरेलू कलह करती है। कभी मजदूरी की रकम को लेकर और कभी शराब पीकर घर आने पर वह विवाद करती है। वह 31 जुलाई को नशे की हालत में घर पहुंचा। उस वक्त पत्नी टीवी (TV) देख रही थी। इसी दौरान उससे गलती से टीवी चैनल का बटन दब गया। जिस कारण पत्नी भड़क गई और उसने हंसिया (Sickle) निकालकर सिर और गाल के नजदीक मार दिया। पति का मेडिकल कराया गया तो उसमें धारदार हथियार का गंभीर वार लगने की बात सामने आई। जिसके बाद पुलिस ने पत्नी के खिलाफ 01 अगस्त को प्रकरण 718/26 दर्ज कर लिया।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।