Bhopal News: चार अन्य धार्मिक स्थलों पर वारदात को अंजाम देना भी कबूला

भोपाल। एक व्यक्ति को भेापाल शहर की शाहपुरा थाना पुलिस नेदबोचा है। उसने हनुमान मंदिर में तीन दिन पहले चोरी की वारदात की थी। आरोपी ने अन्य मंदिरों में भी वारदात (Bhopal News) करना कबूला है। जिसके संबंध में संबंधित थानों को सूचित भी किया गया है।
तीन क्षेत्रों में भी चोरी करना कबूला
शाहपुरा (Shahpura) थाना पुलिस के अनुसार लक्ष्मण नगर (Laxman Nagar) स्थित सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर (Siddheshwar Hanuman Mandir) में 29 जुलाई को चोरी की वारदात हुई थी। यहां से चांदी का गिलास, चांदी का चम्मच और अन्य पूजा सामग्री चोरी गए थे। इस संबंध में अमित मिश्रा (Amit Mishra) ने शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मंदिर और आसपास रास्तों में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों का पता लगाया। आरोपी 42 वर्षीय प्रमोद राजपूत (Pramod Rajput) को गिरफ्तार किया गया। वह गोविंदपुरा (Govindpura) थाना क्षेत्र के कस्तूरबा नगर (Kasturba Nagar) में रहता है। उसके कब्जे से चोरी का माल बरामद कर लिया गया है। उसने हबीबगंज, एमपी नगर और श्यामला हिल्स थाना क्षेत्रों में भी चोरी करना कबूला है। पुलिस उसके पुराने रिकॉर्ड की जानकारी भी जुटा रही है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।