Bhopal News: पुलिस ने गिरफ्तार करके उसका जुलूस निकाला, आर्मस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज

भोपाल। तलवार लहराते हुए एक निगरानी बदमाश ने जमकर उत्पात मचाया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के तलैया इलाके का है। नागरिकों ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। जिसके बाद उसको गिरफ्तार करके उसका जुलूस पुलिस ने निकाला।
आठ प्रकरण पहले से है दर्ज
तलैया (Tallaiya) थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 31 जुलाई की देर रात करीब दो बजे हुई थी। आरोपी 19 वर्षीय अदनान बच्चा (Adnan Bachcha) है। वह तलवार (Sword) लेकर सड़कों पर खुलेआम घूम रहा था। वह लोगों को धमकाते हुए तलवार लहरा रहा था। घटना का वीडियो (Video) वायरल हुआ तो अदनान बच्चा को दबोचा गया। उसके खिलाफ आठ प्रकरण दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने आर्मस एक्ट का प्रकरण 251/26 दर्ज करके उसे गिरफ्तार किया। इसके बाद उसका जुलूस निकालकर कोर्ट में पेश किया गया। आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।