नगरीय निकाय चुनाव : स्थानीय स्तर पर तय होंगे कांग्रेस के प्रत्याशी

Share

कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने बनाई रणनीति

Urban Body Electionभोपाल। (Bhopal) मध्यप्रदेश में होने जा रहे नगरीय निकाय चुनाव (Urban Body Election) को लेकर सियासी दलों ने तैयारी शुरु कर दी है। 28 सीटों पर हुए उपचुनाव के बाद प्रदेशभर में निकाय चुनाव होने हैं। उपचुनाव में उम्मीद से कमजोर प्रदर्शन करने के बाद कांग्रेस ने मजबूती से निकाय चुनाव लड़ने की तैयारी की है। सोमवार को प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर ने प्रेस वार्ता करते हुए चुनावी रणनीति की जानकारी दी। प्रदेश में 16 नगर पालिक निगम, 75 नगर पालिका और 253 नगर परिषदों के चुनाव होने है। उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर ने कहा कि कांग्रेस इन चुनावों को 2018 के विधानसभा चुनाव की तर्ज पर लड़ेगी। इन चुनावों के लिए कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने विशेष रणनीति बनाई है।

समिति तय करेगी प्रत्याशी

Counting
कमलनाथ, अध्यक्ष, मध्यप्रदेश कांग्रेस

नगरीय निकायों के चुनाव में स्थानीय नेताओं को तवज्जों दी जाएगी। स्थानीय स्तर पर ही प्रत्याशियों का चयन होगा। उपाध्यक्ष शेखर ने बताया कि जिला स्तर पर समिति बनाई जा रही है। इस समिति में सांसद, विधायक, चुनाव लड़ चुके नेता, नपा अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, यूथ कांग्रेस, एऩएसयूआई, महिला कांग्रेस, सेवादल के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

जिला स्तर की इन समितियों का अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से तय किए जाएंगे। उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर ने बताया कि जिला स्तर की समिति वार्डों में दौरा करेगी। जीतने वाले प्रत्याशी का चयन करेगी। अध्यक्ष कमलनाथ ने मंशा जाहिर की है कि प्रत्याशियों के पैनल न बनाए जाए। जिला स्तर पर ही सिंगल नाम तय किए जाए और अनुमोदन के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजे जाए।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: जॉब से लौट रही युवती का मुंह दबोचकर अश्लील हरकत

ऐसे बनेगी समिति

चंद्रप्रभाष शेखर ने जिला स्तर पर बनने वाली समिति की सरंचना को समझाने के लिए भोपाल का उदाहरण दिया। उन्होंने बताया कि भोपाल की समिति में जिलाध्यक्ष कैलाश मिश्रा, ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष अरुण श्रीवास्तव, सांसद का चुनाव लड़े दिग्विजय सिंह, विधायक आरिफ अकील, आरिफ मसूद, विधायक का चुनाव लड़े महेंद्र सिंह चौहान, नरेश ज्ञानचंदानी, नेता प्रतिपक्ष सगीर अहमद, अध्यक्ष युवा कांग्रेस, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष आशु चौकसे, सेवादल की जिलाध्यक्ष नमिता गौर, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कंसाना शामिल हैं। भोपाल जिला समिति का प्रभारी लखन घनघोरिया और सह प्रभारी शारदा पाठक को बनाया गया है।

स्थानीय स्तर पर बनेंगे संकल्प पत्र

नगरीय निकाय चुनावों में कांग्रेस ने घोषणा पत्र को संकल्प पत्र नाम दिया है। हर निकाय के लिए अलग-अलग संकल्प पत्र जारी होगा। स्थानीय स्तर पर ही संकल्प पत्र बनाए जाएंगे। जिनमें स्थानीय मुद्दे होंगे।

चार दिन के दौरे पर आएंगे वासनिक

मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रभारी मुकुल वासनिक भी प्रदेश के दौरे पर आ रहे है। निकाय चुनाव के मद्देनजर वें 4 बड़े शहरों में जाकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। 4 दिन में वासनिक भोपाल, जबलपुर, रीवा, सागर का दौरा करेंगे। आसपास के जिलों के पदाधिकारियों से मिलकर चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे।

यह भी पढ़ेंः अवॉर्ड वापसी पर कृषि मंत्री कमल पटेल का विवादित बयान

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Hospital Negligence: लाश मर्चुरी रुम में रखवाकर भूल गए डॉक्टर, दो दिन बाद आई याद
Don`t copy text!