Uttar Pradesh Murder: झाड़ियों में मिला शव, ज्यादती के बाद हत्या की शंका

Share

जिले में तनाव, पुलिस को मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार, शव की हुई पहचान, आरोपी की नहीं हुई पहचान

Uttar Pradesh Murder Case
सांकेतिक फोटो

जौनपुर। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के जौनपुर (Jaunpur) जिले में झाड़ियों में एक महिला का शव मिला है। उसकी ज्यादती के बाद हत्या (Rape & Murder) की शंका जताई जा रही है। यह पता चलने पर लोगों में आक्रोश हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी मेडीकल रिपोर्ट नहीं मिली है। महिला की पहचान कर ली गई हैं। लेकिन, कातिल कौन है इस पर सस्पेंस बना हुआ है।
सरायमरेज थाना क्षेत्र में पुलिस को एक महिला की लाश मिलने की खबर मिली थी। पुलिस ने शव की शिनाख्त विमला देवी 40 (Vimla Devi) साल के रूप में की है। वह अमाई गांव की रहने वाली है। पुलिस ने गांव के लोगों से महिला के बारे में पूछताछ की तब उसके परिजनों का पता चला। विमला कुछ दिन पहले बेटे और पति शारदा को मुम्बई (Mumbai) भिवंडी में छोड़कर एक सप्ताह पहले ही छोटे बेटे नीरज और बेटी के साथ गांव आई थी। उन्होंने बताया कि वह भूत-प्रेत के चक्कर में घर लौटी थी। उसको एक—दो दिन में वापस मुंबई लौटना था। जिसकी वजह से वह घटना वाली सुबह बेटी के साथ बाजार गई थी। बेटी से बाजार में कुछ देर में वापस आने का कहकर निकली थी। लेकिन, देर रात तक जब महिला नहीं आई तो बेटी घर लौट आई थी। जिसकी जानकारी उसने भाई को दी थी। उसके बाद महिला का बेटा उसे खोजने के लिए बाजार गया था। जिसके बाद वह कहीं नहीं मिली थी।
बेटे ने गांव वालों की मदद ली थी। जिसके बाद गांव से आठ मील दूर महिला का शव झाड़ियों में मिला था। मृतका का पति शारदा प्रसाद गौतम को घटना की सूचना दे दी गई है। गांव वालों से हुई पूछताछ के बाद पुलिस ने तीन लोेगों को शक के घेरे में लेते हुए उन्हें हिरासत में लिया है। पुलिस उन लोगों से पूछताछ कर रही है। इधर, परिजनों और गांव के लोगों में पुलिस के खिलाफ नाराजगी है। नाराजगी की वजह जांच को भटकाने का आरोप है। हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी मौत की वजह साफ नहीं हैं। पीएम के अलावा मेडिकल रिपोर्ट आना बाकी है।

यह भी पढ़ें:   Tik Tok से थाना वॉक तक की अनूठी Love Story
Don`t copy text!