UP Crime : सीमेंट कारोबारी की गोली मारकर हत्या, मारपीट में घायल युवक की मौत

Share

कार सवार बदमाशों ने मारी कारोबारी को गोली

Narayanpur Masscare
सांकेतिक चित्र

लखनऊ। उत्तर प्रदेश का क्राइम रेट (UP Crime) लगातार बढ़ता ही जा रहा है। दुष्कर्म और हत्या जैसी वारदातें हर दिन घटित हो रही है। ताजा मामला मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) से सामने आया है। जहां एक सीमेंट कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मुजफ्फरनगर के फुगाना पुलिस थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि यह घटना शुक्रवार शाम उस समय हुई जब राफे खान (Rafe Khan) बाइक से नीम खेड़ा गांव से अपने गांव जोगिया खेड़ा की ओर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि हमलावर कार में सवार थे और उन्होंने खान पर गोलियां चलाई जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने इस हत्या के खिलाफ प्रदर्शन किया और जोगिया खेड़ा की सड़क जाम कर दी। इसके बाद पुलिस लोगों से मिलने पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मारपीट में घायल युवक की मौत

वहीं नोएडा के थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के सेक्टर 10 स्थित मोटर एक गैराज में काम करने वाले एक युवक की शनिवार तड़के मौत हो गई। थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह चौहान ने बताया कि रंजीत सेक्टर 31 में रहता था और एक मोटर गैराज में काम करता था। उन्होंने बताया कि 10 जनवरी की देर रात रंजीत के साथ काम करने वाले मोनू, मोंटी आदि ने शराब पीकर उसके साथ मारपीट की और उसके सिर पर ईंट से वार भी किया। गंभीर हालत में उसे नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

यह भी पढ़ें:   Lucknow Acid Attack Warning: शादी से मुकरी तो सिरफिरे ने धमकाया

उन्होंने बताया कि डॉक्टरों ने रंजीत के सिर का ऑपरेशन किया और उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान आज उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि रंजीत के पिता हाकिम सिंह ने घटना की रिपोर्ट थाना सेक्टर 20 में दर्ज कराई। इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को 12 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया था। रंजीत के पिता पेशे से पत्रकार हैं।

Don`t copy text!