प्रेमी ने पेट्रोल छिड़ककर खुद को लगाई आग और प्रेमिका को लगा लिया गले

Share

दोनों को बचाने में प्रेमिका की मांं भी झुलसी,

फाइल फोटो

तीनों की मौत

गोंडा। प्रेम प्रसंग में साथ जीने का वादा करने वाले प्रेमी ने साथ मरने का फैसला कर लिया। घटना उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले की है। जहां छपिया थाना इलाके के एक गांव में रहने वाले युवक ने अपनी प्रेमिका के साथ खुद को आग के हवाले कर दिया। घटना के वक्त युवक अपनी प्रेमिका के घर पर ही था। जहां उसने रात भी बिताई थी। लेकिन रविवार सुबह होते ही किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया और युवक ने आत्मघाती कदम उठा लिया। प्रेमी ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया और प्रेमिका को गले लगा लिया। घटना के वक्त प्रेमिका की मां भी घर में मौजूद थी। दोनों को जलता देख मां ने उन्हें बचाने की कोशिश की, तो वो भी झुलस गई। घर से धुआं उठता देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन वो अंदर से बंद था। काफी जहोद्दत के बाद दरवाजा तोड़ा गया और बुरी तरह झुलसे तीनों लोगों को बाहर निकाला गया। प्रेमिका की मां को बस्ती जिले के गौर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि युवक को सीएचसी छपिया में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि युवक-युवती के बीच लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लेकिन प्रेमी ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया इस बात का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घायलों के बयान के बाद ही मुख्य वजह सामने आ सकेगी।

यह भी पढ़ें:   Lucknow Crime: उन्नाव की तरह हश्र करने की दुष्कर्म पीड़िता को धमकी

आदतन अपराधी था संजय

आत्मदाह करने वाला संजय गुप्ता सनकी और आदतन अपराधी था। सालभर पहले ही उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। वो जमानत पर रिहा होकर शनिवार को अपनी मौसी के घर मझरेटी पहुंचा था। जहां मौसी की बेटी अंजू के साथ उसका प्रेम-प्रसंग था। किसी बात को लेकर तीनों के बीच विवाद हो गया था। जिसके बाद संजय गुप्ता ने घटना को अंजाम दिया।

Don`t copy text!