Rape : रेप स्टेट बनता राजस्थान, अब पुलिस वाले की पत्नी बनी शिकार

Share

पीड़िता और आरोपी की थी पहले से पहचान

सांकेतिक फोटो

जयपुर। राजस्थान में दुष्कर्म (Rape) की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रहीं है। अलवर में दलित युवती से गैंगरेप के बाद बलात्कार की तमाम घटनाएं सामने आ रहीं है। अब डूंगरपुर (Dungarpur) से चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पुलिस कांस्टेबल की पत्नी ही दुष्कर्म का शिकार हो गई।

महिला ने सुरेश नाम के व्यक्ति पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक सुरेश ने उसकी आपत्तिजनक फोटो क्लिक कर ली थी। वो उन तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देता था। महिला को ब्लैकमेल कर सुरेश पिछले 4 महीनों से उसका यौन शोषण कर रहा था।

पुलिस का कहना है कि महिला और आरोपी एक दूसरे को पहले से जानते थे। मामले की एफआईआर सोमवार को दर्ज की गई है। आरोपी सुरेश की तलाश में पुलिस जुट गई है।

यह भी पढ़ें:   Alwar Lynching : मॉब लिंचिंग में मारे गए पहलू खान के खिलाफ राजस्थान पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट
Don`t copy text!