Road Accident : ट्रक ने बाइक सवार पुलिस कांस्टेबल को कुचला

Share

ड्यूटी खत्म कर घर जा रहा था कांस्टेबल

Rajsthan Road Mishap
सांकेतिक फोटो

मुंबई। नवी मुंबई में एक सड़क हादसे में पुलिस कांस्टेबल की दर्दनाक मौत हो गई। ट्रक ने बाइक सवार कांस्टेबल सुधाकर लक्ष्मण बुआ (Constable Sudhakar Laxman Bua) को रौंद दिया। गंभीर घायल हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस इंस्पेक्टर दिनकर मोहिते (Dinkar Mohite) ने बताया कि हादसा बेलापुर के सेक्टर 5 में शनिवार रात हुआ। घटना के वक्त कांस्टेबल सुधाकर अपनी बाइक से पनवेल (Panvel) में स्थित घर जा रहे थे। आरोपी ट्रक ड्राइवर ने ट्रॉमबेय पुलिस थाने में सरेंडर कर दिया है। ट्रक 39 वर्षीय संतोष कुमार यादव चला रहा था। वो ट्रक लेकर वाशी से हैदराबाद जा रहा था। पुलिस के मुताबिक घटना के वक्त आरोपी ड्राइवर शराब के नशे में नहीं था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 304 ए के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

बाइक सवार तीन युवकों की मौत

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। बाइक सवार युवक माघ पूर्णिमा पर गंगा नहाने जा रहे थे। उसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि घटना अलाहगंज इलाके में रविवार सुबह हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों की शिनाख्त 30 वर्षीय सुरजीत, उसका 18 वर्षीय भाई रामजीत और पड़ोसी 25 वर्षीय नागेंद्र के तौर पर हुई है। तीनों बरेली के रहने वाले थे। तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए है। पुलिस टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें:   Committed Suicide : अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था दोस्त, युवक ने लगा ली फांसी
Don`t copy text!