पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर फांसी पर झूला

Share

आत्महत्या से पहले रिश्तेदारों को दी सूचना

Solapur Murder & Suicide Case
सांकेतिक फोटो

सोलापुर। महाराष्ट्र (Maharashtra) के सोलापुर (Solapur) से सामूहिक हत्या (Murder) और आत्महत्या (Suicide) का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक 37 वर्षीय युवक ने अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों की हत्या कर दी। जिसके बाद खुद भी फांसी के फंदे पर झूल गया। सामूहिक हत्या और आत्महत्या के मामले से इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पत्नी और बच्चों की हत्या के बाद रिश्तेदारों को सूचना दी थी। जिसके बाद आत्मघाती कदम उठा लिया।

होटल संचालक था अमोल

घटना सोलापुर जिले की है। पुलिस ने मंगलवार को मामले की जानकारी दी। ओल्ड पुणे नाका इलाके में रहने वाले युवक ने सोमवार को वारदात को अंजाम दिया। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक युवक की पहचान अमोल जगताप के तौर पर हुई है। अमोल एक होटल चलाता था। फौजदार चवाड़ी पुलिस थाने के अधिकारियों ने बताया कि अमोल कर्ज से परेशान था।

अमोल जगताप ने अपनी 27 वर्षीय पत्नी, 4 और 7 वर्षीय दो बेटों को मौत के घाट उतारा। जिसके बाद घर पर भी फांसी लगाकर जान दे दी। पत्नी और बच्चों की हत्या के बाद अमोल ने रिश्तेदारों को फोन भी किया था। उसने तीनों की हत्या की जानकारी दी थी। जिसके बाद रिश्तेदार उसके घर पहुंचे थे। जहां वो फांसी के फंदे पर लटका मिला। पत्नी और बच्चे मृत अवस्था में मिले। घटना की सूचना मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंची। चारों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

यह भी पढ़ें:   Court Judgment : सहमति से बनाए गए शारीरिक संबंध बलात्कार नहीं

यह भी पढ़ेंः पांच नाबालिगों के साथ घिनौना काम करता था प्यारे मियां

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!