फ्लैट में मृत मिले पति-पत्नी और दो बच्चे

Share

हत्या और आत्महत्या के पीछे आर्थिक तंगी हो सकती है वजह

सांकेतिक फोटो

पणजी। Panji Murder and Suicide Case गोवा के पणजी जिले में एक ही परिवार के चार लोगों के शव एक घर से बरामद हुए है। उत्तर गोवा के मापुसा (Mapusa) शहर से ये मामला सामने आया है। मंगलवार सुबह 10 बजे पुलिस ने मकान से चार शव बरामद किए। इनमें पति-पत्नी के साथ एक नौ साल और तीन साल के बच्चे का शव बरामद किया गया। पुलिस ने कहा कि ये हत्या और आत्महत्या का मामला हो सकता है। पुलिस ने बताया कि युवक का शव सीलिंग से लटका हुआ मिला। बाकि तीन शव बेडरूम में पड़े मिले। पुलिस का कहना है कि किसी भी शव पर चोट के निशान नहीं मिले है। पुलिस ने चारों के शव पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिए है। मापुसा थाना पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

यह भी पढ़ेंः पत्नी और दो बच्चों को जहर देकर पति ने कर ली आत्महत्या

डीएसपी एडविन कोलाको ने कहा कि जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। कोलाको ने मीडिया को बताया कि घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें आर्थिक संकट को आत्मघाती कदम उठाने की वजह बताया गया है। डीएसपी ने कहा कि सुसाइड नोट बहुत विस्तृत है, उसकी जांच के बाद ही आगे कदम बढ़ाए जाएंगे। पुलिस सुसाइड नोट का विश्लेषण कर रही है। पुलिस केवल आर्थिक संकट को ही हत्या और आत्महत्या की वजह नहीं मान रही है। इस कदम के पीछे कई अन्य वजहें भी हो सकती है। पुलिस ने बताया कि परिवार महाराष्ट्र के कोल्हापुर का रहने वाला था। जो लंबे समय से गोवा में रह रहा था।

यह भी पढ़ें:   Lock Down Effect: घर पहुंचने के लिए सवा चार लाख रुपए किए खर्च

यह भी पढ़ेंः युवती को रातभर कार में घुमाते रहे दरिंदे, दोस्त के सामने कई बार किया बलात्कार

Don`t copy text!