Extra Marital Affair के शक में तीन बच्चों के सामने की पत्नी की हत्या

Share

युवक को शक था कि दोस्त के साथ है पत्नी के अवैध संबंध

मुंबई। Mumbai Crime, Extra Marital Affair मुंबई के कुरार (Kurar) में एक 38 वर्षीय युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। धारदार हथियार से पत्नी को काट डाला। जिस वक्त दिनेश परशुराम मोरे (Dinesh Parshuram More) ने घटना को अंजाम दिया, उस वक्त उसके तीन बच्चे भी मौजूद थे। बच्चों के सामने ही उसने अपनी पत्नी माया को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। दिनेश सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। उसे शक था कि माया और उसके दोस्त के बीच अवैध संबंध है। कुरार पुलिस थाने के सीनीयर इंस्पेक्टर ने बताया कि माया चेहरे और गले पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले है। पुलिस ने आरोपी दिनेश को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ेंः 19 साल की युवती से दो घंटे में तीन बार हुआ बलात्कार

मेट्रो स्टेशन पर गांजा तस्कर गिरफ्तार

वहीं मुंबई पुलिस ने घाटकोपर मेट्रो स्टेशन से एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर से डेढ़ किलो गांजा बरामद किया गया है। 29 वर्षीय शैलेष पंसारे बुधवार रात गिरफ्तार किया गया। पुलिस के डिप्टी कमिश्नर अंकित गोयल ने बताया कि पंसारे मुंबई के वरसोवा इलाके में रुका हुआ था। वो मेट्रो में गांजा लेकर यात्रा करने की फिराक में था, लेकिन सिक्योरिटी चैकिंग के दौरान पकड़ा गया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वो किसे सप्लाई देने जा रहा था।

यह भी पढ़ेंः नौकरानी के साथ सेक्स के दौरान मोमबत्ती से घिनौना काम करता था अधेड़

यह भी पढ़ें:   Sejal Sharma Suicide Case : फंदे पर झूली ‘दिल तो हैप्पी है जी’ की सिम्मी खोसला
Don`t copy text!