विधवा महिला और उसके प्रेमी को ट्रैक्टर से कुचल दिया

Share

महिला के ससुर और देवर पर हत्या का आरोप

Jalna Double Murder
सांकेतिक फोटो

जालना। महाराष्ट्र के जालना (Jalna) से डबल मर्डर (Jalna Double Murder) का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला और एक युवक को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया। आरोपियों ने दोनों को ट्रैक्टर से रौंद डाला। जिसके चलते अस्पताल पहुंचने से पहले ही दोनों की मौत हो गई। महिला विधवा थी, उसके और युवक के बीच प्रेम-प्रसंग था। जो आरोपियों को नागवार गुजरा। महिला के ससुर और देवर पर दोहरे हत्याकांड का आरोप है।

दोनों आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बाथवैल संपत लरझरे और उसका बेटा विकास लरझरे जिले की घंसावंगी तहसील के छपलगांव के रहने वाले है। अंबाद पुलिस थाने के इंस्पेक्टर अनिरुद्ध नांडेडकर ने बताया कि मंगलवार को दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी बाथवैल लरझरे और विकास लरझरे मृतका मारिया के ससुर और देवर है। 32 वर्षीय मारिया विधवा थी, 10 साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी। जिसके बाद वो अपने ससुर और देवर के घर पर ही रहती थी।

शादीशुदा युवक से थे संबंध

मारिया और गांव के ही एक शादीशुदा युवक हरबक भागवत (27) के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जो मारिया के ससुर और देवर को पसंद नहीं था। लिहाजा आरोपियों ने हरबक को पहले भी धमकाया था और जान से मारने की धमकी भी दी थी। जिसके बाद हरबक ने आरोपियों के खिलाफ अमबाद पुलिस थाने में शिकायत की थी। एसपी को भी शिकायती पत्र सौंपा था।

यह भी पढ़ें:   अजमल से बना आशीष, युवती का Sex Video Viral करने की धमकी देकर भतीजी को किया Pregnant

30 मार्च को भागवत और मारिया अपने-अपने घर से भाग गए थे। दोनों गुजरात चले गए थे। जिसके चलते मारिया के ससुराल वालों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने दोनों को गुजरात से बरामद कर 22 अप्रैल को गांव पहुंचा दिया था। जिसके बाद से दोनों गांव में एक साथ रहते थे।

ट्रैक्टर से कुचल दिया

28 अक्टूबर को मारिया और हरबक मोटरसाइकिल पर सवार होकर पास के ही गांव जा रहे थे। इसी दौरान विकास लरझरे ने ट्रैक्टर लेकर उनका पीछा किया। विकास ने ट्रैक्टर से हरबक की मोटरसाइकिल को टक्कर मारी। जिसके बाद दोनों को ट्रैक्टर के पहियों से रौंद दिया। अस्पताल ले जाने से पहले ही दोनों ने दम तोड़ दिया था। हरबक भागवत की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने विकास लरझरे और उसके पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया है। धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।

यह भी पढ़ेंः फ्रांस के राष्ट्रपति के खिलाफ भोपाल में प्रदर्शन, मुख्यमंत्री नाराज

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!