बाघ ने दो लोगों को बनाया शिकार, वन विभाग को मिले शव के अवशेष

Share

TATR Chandrapur : बाघों ने एक साल में दर्जनभर लोगों को बनाया शिकार

TATR Chandrapur
टड़ोबा में आराम करते बाघ

चंद्रपुर। महाराष्ट्र के चंद्रपुर (Chandrapur) जिले में स्थित तड़ोबा अंधारी नेशनल पार्क (Tadoba Andhari Nation Park) के बाघ नरभक्षी (Man Eater) होते जा रहे है। हाल ही बाघों ने दो लोगों को निशाना बनाया है। रविवार को अधिकारियों ने ताजा मामलों की जानकारी दी। मृतकों की पहचान 47 वर्षीय राजू दडमाल और 40 वर्षीय राजपाल नागोस के तौर पर हुई है। अधिकारियों ने कहा कि नेशनल पार्क (TATR) में तीन दिन के अंदर बाघों ने इन लोगों को निशाना बनाया।

टुकड़े-टुकड़े में मिला शव

राजू दडमाल के शरीर के अवशेष टाईगर रिजर्व के कोर इलाके से बरामद हुए है। वहीं राजपाल नागोस पर 5 जून के बाघ ने हमला किया था। उस वक्त राजपाल टाईगर रिजर्व से लगे खेत में काम कर रहा था। हमलावर बाघ का पता लगाने के लिए वन विभाग ने कैमरे भी लगाए है।

अधिकारियों का कहना है कि मां से बिछड़ा हुआ युवा बाघ लोगों पर हमला कर रहा है और निशाना बना रहा है। बीते एक साल में तड़ोबा के बाघ दर्जनभर लोगों की जान ले चुके है। वहीं इस टाईगर रिजर्व में तेंदुए ने भी एक शख्स को शिकार बनाया है।

यह भी पढ़ेंः पति ने 6 दोस्तों के साथ पत्नी का किया सामूहिक बलात्कार, बच्चे के सामने की हैवानियत

यह भी पढ़ें:   Suicide : कागज पर लिखा Happy Birthday Mummy...i m Sorry और लगा ली फांसी
Don`t copy text!