Gang Rape : कचरा फेंकने घर से निकली लड़की को पड़ोसी ने दबोचा, 3 दरिंदों ने बनाया हवस का शिकार

Share

लंबे समय से लड़की पर नजर रख रहा था आरोपी

सांकेतिक फोटो

मुंबई। देशभर में बच्चियों, नाबालिगों और महिलाओं से दरिंदगी की घटनाएं बढ़ती ही जा रहीं है। ताजा मामला देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से सामने आया है। जहां 13 साल की लड़की से गैंगरेप (Gang Rape) किया गया। 3 दरिंदों ने लड़की को हवस का शिकार बनाया। घटना के वक्त बच्ची कचरा फेंकने के लिए घर से बाहर निकली थी। मामला मुंबई के काफी परेड इलाके का है।

घटना 10 जून की है, जब लड़की अपने घर से बाहर निकली थी। उसी दौरान उसके पड़ोसी ने उसे दबोच लिया और उसे अपने घर ले गया। जहां पहले से उसके दो दोस्त मौजूद थे। तीनों दरिंदों ने बारी-बारी से उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी कई दिनों से लड़की पर नजर बनाए हुआ था। वो देखता था कि कब-कब लड़की घर से निकलती है।

मामले में पुलिस ने दुष्कर्म और पास्को एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। घटना के बाद से तीनों आरोपी फरार है। फिलहाल पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

वहीं मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में नाबालिग से रेप और हत्या के आरोपी का बयान सामने आया है। एक पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए उसने कहा कि शराब और पोर्न की लत की वजह से उसने ये अपराध कर दिया।

यह भी पढ़ें:   Arvind Trivedi Death: कोरोना की पहली लहर में भारत के काम आई थी एमपी के इस कलाकार की एक्टिंग
Don`t copy text!