Bhopal Crime News: मुखबिर की मुखबिरी करने पर हुई पिटाई

Share

Bhopal Crime News: थाने की महिला सफाई कर्मचारी से दो पुलिस मुखबिरों ने कर दी पिटाई

Bhopal Crime News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Crime News) के गौतम नगर इलाके में एक महिला सफाई कर्मचारी से मारपीट की गई है। मारपीट करने वाले थाने के कथित मुखबिर बताए जा रहे हैं। वे इस बात से नाराज थे कि उसने पुलिस के अफसरों को उनके बारे में बता दिया था। पीड़िता थाने में ही सफाई का काम करती है।

राज पर रहस्य बरकरार

गौतम नगर थाना क्षेत्र में मारपीट का मामला सामने आया है। घटना इंद्रा सहायता नगर इलाके की है। इस मामले में पुलिस ने धारा 452/294/323/506/34 (घर में घुसकर, गाली गलौज, मारपीट, धमकाना और एक से अधिक आरोपी) का प्रकरण दर्ज हुआ है। घटना 1 और 2 फरवरी की दरमियानी रात लगभग 12 बजे की है। शिकायत अनीता मालवीय (Anita Malviya) पत्नी प्रेमचंद्र मालवीय उम्र 45 साल ने दर्ज कराई है। अनीता मालवीय थाने में सफाई कर्मचारी है। उसको दैनिक वेतन के हिसाब से पैसा मिलता है। आरोपी अफसर (Afsar) और आमिर (Amir) हैं।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इस एसीपी की वर्दी वाली तस्वीर की कहानी जिसको भोपाल के लोग आसानी से भूल नहीं पाए

जिन्होंने उसके साथ मारपीट की है। आरोपी पुलिस के मुखबिर भी बताए जा रहे हैं। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाने में अनीता मालवीय ने पोल खोल दी थी। यह पता चलने पर आरोपी उसके घर पहुंच गए थे। आरोपियों ने धमकाया था कि यदि उसने फिर उन लोगों की बातें थाने में बताई तो वह उन्हें नहीं छोड़ेंगे।

यह भी पढ़ें:   MP Political News: आईएएस—आईपीएस ने डेढ़ दशक में सिर्फ बीजेपी देखी: कमलनाथ

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!