अखबार में प्रकाशित हुई इस तस्वीर ने द्रवित किया, बच्चे की मदद को बढ़े कई हाथ

Share

फोटो जर्नलिस्ट गौरव सिंह ने क्लिक की थी तस्वीर

Bhopal
अखबार में प्रकाशित हुई तस्वीर

भोपाल। हकीकत दिखाने के लिए मीडियाकर्मी हर मुश्किल पार कर जाते है। समाज का दर्द बयां करने वाली तस्वीरें भी आप तक पहुंचाते है। 11 सितंबर को पीपुल्स समाचार पत्र में फोटो कैप्शन के साथ ऐसी ही तस्वीर प्रकाशित हुई। इस तस्वीर में एक बच्चा ठेला धकाते हुए दिखाई दे रहा है। ठेले पर महालक्ष्मी पूजन के लिए गजलक्ष्मी की मूर्तियां रखी हुई है। तेज बारिश में मूर्तियां भीगती नजर आ रही है। फोटो के साथ अखबार ने कैप्शन दिया है कि ‘मासूम की मेहनत पर फिरा पानी’। वाकई ये तस्वीर द्रवित कर देने वाली है।

इस तस्वीर को फोटो जर्नलिस्ट गौरव सिंह ने क्लिक किया था। बारिश के साथ भले ही बच्चे के आंसू बह गए हो। लेकिन इस तस्वीर को जिसने भी देखा, उसकी आंखें भर आई। बच्चे अनमोल प्राजपति और उसके परिवार की मदद के लिए लोग सामने आए। नगर निगम जोन-10 के अधिकारी बलवीर सिंह ने बच्चे को अपना एक दिन का वेतन मदद के रूप में दिया।

कांग्रेस नेताओं ने की मदद

Bhopal
अनमोल की मदद करते कांग्रेस नेता

महालक्ष्मी व्रत दिनांक 10 सितंबर 2020 के दिन गजलक्षमी की मूर्ति बेचते बालक अनमोल प्रजापति को हुए नुकसान को देखते हुए कांग्रेस पार्टी के अभिनव बारोलिया प्रदेश उपाध्यक्ष , दीपक दीवान प्रदेश सचिव ने अनमोल को 5000 रुपए की आर्थिक मदद की और उज्जवल भविष्य के लिए परिवार और बालक को प्रोत्साहित किया।

सासंद नकुलनाथ ने किया ट्वीट

सुर्ख़ियों में आए भोपाल के बालक जो की महालक्ष्मी पूजन के लिये मूर्ति बेचने हाथ ठेले पर निकला था और तेज बारिश आ जाने की वजह से उसकी मूर्तियां पानी से खराब हो गयी थीं। पूर्व मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथ जी ने तत्काल कांग्रेस के पदाधिकारियों द्वारा बालक के घर आर्थिक सहायता पहुँचायी ।

यह भी पढ़ेंः भाजपा नेता ने महानायक को कहा महा नालायक

यह भी पढ़ें:   Bhopal Suspicious Death: फंदे पर लटकी मिली लाश

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!