TCI Breaking: सिंचाई विभाग के एक्सिक्यूटिव इंजीनियरिंग के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा

Share

करीब 8 लाख नकद और भारी मात्रा में आभूषण मिले, जेवरात तौलने बुलाई मशीन

Bhopal lokayukt raidभोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी में लोकायुक्त के छापे में एक और सरकारी अफसर की काली कमाई का खुलासा हुआ है। मंगलवार शाम 4 बजे सिंचाई विभाग के एक्सिक्यूटिव इंजीनियर सुनील व्यास के सीधी और भोपाल के ठिकानों पर की गई कार्रवाई में पहले आधे घंटे में ही भोपाल से 8 लाख नकद और भारी मात्रा में आभूषण की बरामदगी की सूचना है। जेवरात तौलने के लिए फिलहाल मशीन बुलाई गई है। संभावना है कि उक्त छापेमारी में करोड़ों की गैरकानूनी संपत्ति का खुलासा होने के आसार हैं।

बता दें कि सुनील व्यास के भाई राजेश व्यास अडिशनल एसपी हैं और वे फिलहाल सागर में पदस्थ हैं।

भोपाल में सुनील व्यास के अरेरा कॉलोनी E-1 स्थित गुलमोहर के सिंद्धान्त एनक्लेव के आवास पर छापा मारा गया। सुनील व्यास फिलहाल सीधी में पदस्थ है। उसके सीधी स्थित कार्यालय और वहां के आवास पर भी छापा मारा गया है। इसके अलावा भोपाल के अरेरा कॉलोनी E-7 में सुनील व्यास के पिता के आवास पर भी छापा हुआ है। घर पर मिले दस्तावेजों में सुनील व्यास के बेटे का आफिस इंडस्ट्रियल एरिया में होने की जानकारी मिलने पर एक टीम छापे के लिए वहां रवाना की गई।

Bhopal lokayukt raidलोकायुक्त की करीब 8 से 10 टीमों ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। यह टीम करीब आधा दर्जन वाहनों से गुलमोहर स्थित सुनील के घर पहुंची। लंबे समय से सुनील व्यास के खिलाफ लोकायुक्त को शिकायत मिल रही थी। इन्हीं के आधार पर जांच के बाद यह कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें:   Habibganj GRP News: चलती ट्रेन में लूटपाट, धरपकड़ में लापरवाही

खबर लिखे जाने तक छापे की कार्रवाई जारी है, जिसके देर रात तक चलने के आसार हैं।

Bhopal lokayukt raid

Don`t copy text!